इंस्टा पर LIVE आकर युवती ने किया सुसाइड…VIDEO:जांजगीर में लव-अफेयर में लगाई फांसी, 21 लोग देख रहे थे; तड़प-तड़पकर गई जान

छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में एक युवती ने लव अफेयर में जान दे दी। मरने से पहले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर लाइव आई थी, जिसका वीडियो भी सामने आया है। कमरे के अंदर युवती ने फंखे पर फांसी लगाई है। मामला नवागढ़ थाना क्षेत्र के मिस्दा गांव का है। मिली जानकारी मरने वाली युवती का नाम अंकुर नाथ (19) है। जिस वक्त युवती फांसी लगा रही थी, उस वक्त वीडियो को 21 लोगों ने लाइव देखा है। उसे सुसाइड करने से रोकने के लिए कमेंट भी कर रहे थे। वीडियो देखकर फौरन पहुंचे लोग जानकारी के मुताबिक लाइव वीडियो को देखकर आसपास के रिश्तेदार और गांव के कुछ लोग फौरन युवती के घर पहुंचे, लेकिन तब तक युवती फंदे पर झूल चुकी थी। ग्रामीणों को लगा कि युवती बेहोश है। उसे तत्काल नवागढ़ सीएचसी अस्पताल लेकर गए, लेकिन डॉक्टर्स ने मृत घोषित कर दिया। ग्रामीणों ने बताया कि मोबाइल में अक्सर बिजी रहती थी। ऐसे में आशंका है कि प्रेम-प्रसंग में जान दी है। फोन में ही किसी से लड़ाई हुई होगी। इसके साथ ही युवती रील्स बनाती थी, तो किसी के गलत कमेंट को लेकर भी सुसाइड की आशंका है। अपनी एक बहन के साथ रहती थी युवती स्थानीय लोगों के मुताबिक युवती के माता-पिता हैदराबाद में रोजी मजदूरी का काम करते हैं। वह अपनी एक बहन के साथ यहां रहती थी। उसके माता-पिता हैदराबाद से आ गए हैं। लड़की के माता पिता को लाइव वीडियो देखने वालों ने ही कॉल कर सूचना दी थी। लड़की के मोबाइल को जब्त किया गया नवागढ़ थाना प्रभारी भास्कर शर्मा ने बताया कि युवती ने 29 दिसंबर को फांसी लगाई है। लड़की के मोबाइल को जब्त किया गया है। फोन में सुसाइड को लेकर कुछ सुराग मिलने की उम्मीद है। साइबर टीम मोबाइल की जांच कर रही है। थाना प्रभारी ने बताया कि परिवार के सदस्यों का बयान लिया गया, जिसमें प्रेम प्रसंग की बात सामने आई है। युवती के शव को अस्पताल से मर्चुरी भेजा गया। पोस्टमॉर्टम के बाद लाश परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है। ……………………….. छत्तीसगढ़ में सुसाइड से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… छत्तीसगढ़ में सुसाइड का लाइव VIDEO: पेड़ के नीचे खड़े होकर सिगरेट पी; फिर रस्सी के फंदे पर झूल गया युवक जगदलपुर में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इसका CCTV वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में दिख रहा है कि उसने पेड़ के नीचे खड़े होकर पहले सिगरेट पी, इसके बाद पेड़ पर चढ़ा और झूलने के लिए लगाई गई रस्सी के फंदे पर झूल गया। तड़पते हुए उसकी मौत हो गई। घटना सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र की है। पढ़ें पूरी खबर

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *