फाजिल्का में कूड़े को लेकर दुकानदार भिड़े:तेजधार हथियार चले, दो लोग घायल; 2 आरोपियों को पुलिस ने हिरासत में लिया

फाजिल्का के बस स्टैंड के पास रविवार को उस समय हंगामा मच गया, जब दुकान से निकलने वाले कूड़े को लेकर दो दुकानदारों के बीच विवाद हो गया। बात इतनी बढ़ गई कि देखते ही देखते दोनों पक्षों में झड़प हो गई और तेजधार हथियार चल गए। झड़प में एक दुकानदार और उसकी दुकान पर काम करने वाले कर्मचारी को चोटें आईं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को काबू में किया। पुलिस ने वेल्डिंग की दुकान चलाने वाले व्यक्ति और उसके बेटे को हिरासत में ले लिया है और मामले की जांच की रही है। पुलिस अधिकारी सरवन सिंह ने बताया कि एक तरफ बुलेट मोटरसाइकिल रिपेयर करने वाला दुकानदार है, जबकि दूसरी तरफ वेल्डिंग का काम करने वाला व्यक्ति अपनी दुकान संचालित करता है। दोनों के बीच दुकान से निकलने वाले कूड़े को एक-दूसरे की दुकान के सामने फेंकने को लेकर विवाद शुरू हुआ, जो गाली-गलौज और फिर मारपीट में बदल गया। आरोप है कि वेल्डिंग संचालक ने अपने कुछ साथियों को बुलाकर बुलेट रिपेयरिंग दुकानदार पर धारदार हथियारों से हमला किया, जिसमें दुकानदार और उसका कर्मचारी घायल हो गए। पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर थाने पहुंचा दिया है। अधिकारी सरवन सिंह के मुताबिक, जांच जारी है और जो भी व्यक्ति घटना में दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *