PM मोदी बोले- आतंकवाद में AI का इस्तेमाल प्रतिबंधित हो:G20 समिट में कहा- टेक्नोलॉजी फाइनेंस-सेंट्रिक नहीं, ह्यूमन-सेंट्रिक होनी चाहिए

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को जोहान्सबर्ग में हुए G20 समिट के तीसरे सत्र में कहा कि दुनिया को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के दुरुपयोग को रोकने के लिए एक ग्लोबल कॉम्पैक्ट तैयार करना चाहिए। उन्होंने कहा कि AI सहित सभी महत्वपूर्ण तकनीकों को मानव-केंद्रित होना चाहिए और उनका उपयोग वैश्विक भलाई के लिए होना चाहिए। उन्होंने कहा कि टेक्नोलॉजी ह्यूमन सेंट्रिक होनी चाहिए, फाइनेंस सेंट्रिक नहीं। टेरर एक्टिविटी में AI के इस्तेमाल पर रेस्ट्रिक्शन मोदी ने कहा कि AI मानवता की सबसे गहरी तकनीक है, लेकिन इसका ग्लोबल भले के लिए इस्तेमाल हो। डीपफेक, क्राइम और टेरर एक्टिविटी में AI के इस्तेमाल पर सख्त रेस्ट्रिक्शन लगे। AI सिस्टम्स जो ह्यूमन लाइफ, सिक्योरिटी या पब्लिक ट्रस्ट पर असर डालते हैं, वे रिस्पॉन्सिबल और ऑडिटेबल हों। उन्होंने जोर दिया कि AI ह्यूमन कैपेबिलिटी बढ़ाए, लेकिन डिसीजन की जिम्मेदारी इंसान के पास रहे। टेक्नोलॉजी को ग्लोबल ओपन सोर्स बनाने की अपील मोदी ने कहा कि टेक्नोलॉजी राष्ट्रीय नहीं, बल्कि वैश्विक होनी चाहिए और ओपन सोर्स मॉडल को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। उन्होंने बताया कि भारत की टेक्नोलॉजी व्यवस्था स्पेस, AI, डिजिटल पेमेंट्स इसी विजन पर बनी है, जिससे विश्वस्तरीय परिणाम मिले हैं। ये खबर भी पढ़ें सुंदर पिचाई बोले- AI एक दिन CEO की जगह लेगा:कहा- हर पेशे में AI का उपयोग सीखना जरूरी; जो इसे अपनाएंगे, वे दूसरों से बेहतर करेंगे गूगल के CEO सुंदर पिचाई ने कहा है कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) न केवल कई नौकरियां बदलेगा, बल्कि भविष्य में बड़े कंपनियों के CEO तक को रिप्लेस कर सकता है। बीबीसी को दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) अगले 12 महीनों में इतने विकसित रूप में पहुंच जाएगा कि यह कई जटिल काम अपने आप कर सकेगा। पिचाई ने यह भी कहा कि तकनीक के बढ़ते उपयोग के बीच लोगों को खुद को लगातार अपडेट करना होगा। पूरी खबर पढ़ें

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *