जगराओं में डेढ़ करोड़ रुपए की हेरोइन पकड़ी:दो रिश्तेदार गिरफ्तार, पाकिस्तान में बैठे ड्रग सप्लायरों से जुड़े होने का शक

जगराओं में पुलिस ने 253 ग्राम हेरोइन के साथ दो रिश्तेदार तस्करों को गिरफ्तार किया है। बरामद हेरोइन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब डेढ़ करोड़ रुपए बताई जा रही है। पुलिस को संदेह है कि इन तस्करों के तार पाकिस्तान में बैठे ड्रग सप्लायरों से जुड़े हो सकते हैं, जिसकी गहन जांच की जा रही है। यह कार्रवाई सिधवा बेट के गांव अब्बूपूरा के पास स्थित एक कोल्ड स्टोर के नजदीक नाकाबंदी के दौरान की गई। पुलिस टीम ने बाइक पर आ रहे अमरजीत सिंह उर्फ अमर, निवासी गट्टी राजोके (थाना सदर फिरोजपुर), और उसके रिश्तेदार धर्मप्रीत सिंह, निवासी कोटउमरा (थाना सिधवा बेट), को रोकने का प्रयास किया। पुलिस को देखते ही दोनों वापस मुड़ने लगे, जिसके बाद टीम ने पीछा करते हुए उन्हें पकड़ लिया। सप्लाई करने की फिराक में थे दोनों तलाशी के दौरान उनके कब्जे से 253 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। जांच में सामने आया कि आरोपी इस मादक पदार्थ को क्षेत्र में सप्लाई करने की फिराक में थे। प्रारंभिक पूछताछ में पुलिस को कुछ अहम जानकारी मिली है, जिसकी तस्दीक की जा रही है। दो दिन के पुलिस रिमांड पर दोनों आरोपियों को रविवार को जगराओं अदालत में पेश किया गया, जहां से पुलिस को दो दिन का रिमांड मिला है। चौकी गिदड़विंडी के इंचार्ज एएसआई सुखमंदर सिंह जैतो के अनुसार, आरोपियों से बरामद मोबाइल की विस्तृत जांच जारी है। कॉल डिटेल और चैट हिस्ट्री के आधार पर यह पता लगाया जाएगा कि आरोपी किन संपर्कों में थे और उनका नेटवर्क कितना व्यापक है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि हेरोइन कहां से लाई गई थी और इसे आगे किन लोगों तक पहुंचाया जाना था। रिमांड के दौरान इस मामले में और बड़े खुलासे होने की उम्मीद है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, फिरोजपुर निवासी आरोपी के संपर्क सीमा पार पाकिस्तान के नशा तस्करों से जुड़े होने की आशंका है। दोनों आरोपी मिलकर बेट इलाके में नशे की सप्लाई का काम कर रहे थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *