अमृता हाट का शुभारम्भ आज:प्रदेश भर के फेमस उत्पाद मिलेंगे एक छत के नीचे, फूड जोन और झूले भी होंगे

जिला प्रशासन व महिला अधिकारिता विभाग पाली की ओर से अमृता हाट का शुभारंभ आज 2 जनवरी गुरुवार को शाम 4 बजे शहर के राजकीय बांगड़ उच्च माध्यमिक विद्यालय के खेल मैदान में शाम 4 बजे किया जाएगा। महिला अधिकारिता विभाग के उपनिदेशक भागीरथ चौधरी ने बताया कि 7 दिवसीय इस मेले का आयोजन 8 जनवरी 2025 तक होगा। उन्होंने बताया कि मेले का समय प्रतिदिन सुबह 10 बजे से रात 10 बजे तक रहेगा। जिसमें राज्य के सभी जिलों से आए हुए विभिन्न स्वयं सहायता समूहों द्वारा अनेक प्रकार के हस्तनिर्मित उत्पादों की स्टॉल्स लगाई जाएगी। अमृता हाट में विभागीय महिला स्वयं सहायता समूहों तथा अन्य विभागों जैसे नगर निगम, उद्योग विभाग व राजिविका द्वारा गठित महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा निर्मित विभिन्न प्रकार के हैण्डीक्राफ्ट उत्पाद भिन्न भिन्न वैरायटी व पर्याप्त मात्रा में उचित मूल्य पर बिक्री हेतु उपलब्ध रहेगें। उन्होंने बताया कि ग्राहकों की ओर से 500 रुपये की सामग्री की खरीददारी पर एक लक्की कूपन दिया जाएगा। लॉटरी द्वारा कूपन निकाल कर तीन विजेता ग्राहकों को 500 रुपये की सामग्री की खरीददारी विभाग के स्तर से निःशुल्क करवाई जाएगी। मेले में फूड चार्ट की सुविधा भी रहेगी अनेक खा़द्य पदार्थ उपलब्ध होगें। साथ ही बच्चों के मनोरंजन के लिए झूलों की व्यवस्था व विभिन्न प्रतियोगिताएं, सांस्कृतिक कार्यक्रम,संगोष्ठी करवाई जायेगी। महिलाओं की विशेष रूचि के अनुरूप मेंहदी लगवाने की व्यवस्था भी होगी। मेले परिसर में प्रतिदिन 3 से 5 बजे के मध्य विभिन्न प्रतियोगिताएं विद्यालयों के माध्यम से आयोजित करवाई जायेगी। स्वयं सहायता समूहों द्वारा निर्मित उत्पाद गुणवत्तायुक्त एवं उचित मूल्य पर उपलब्ध होगें। मेले के मुख्य आकर्षण मेले में मुख्य आकर्षक कोटा डोरिया साड़िया, जालोर की जूतियां, जोधपुर की राबोडी, बडिया, अचार, हनुमानगढ़ की सौंफ सुपारी, भीलवाड़ा की साड़ि़या हैंडीक्राफ्ट, जयपुर की बेडशीट, कपड़े, जरदोजी हस्तशिल्प उत्पाद, झालावड़ की दरिया, हैंड प्रिंट तोलिया, उदयपुर के हैंडीक्राफ्ट, टोंक की जूतियां, दौसा के हैंडीक्राफ्ट, ज्वेलरी, सवाई माधोपुर की हैंड वर्क साड़ी, अलवर के टेराकोटा पोट्स, झुंझुनू की पेपर मेशी पेंटिंग और भी बहुत कुछ सामान एक ही छत के नीचे मिलेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *