2024 में अमृतसर पुलिस की कार्रवाई:721 तस्कर काबू; 128 किलो हेरोइन, 2 करोड़ रुपए, 184 हथियार, 65 लाख की लूट राशि रिकवर

अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने विशेष अभियान चलाते हुए ड्रग तस्करों, गैंगस्टरों, अवैध हथियारों, लूटपाट, चोरी और समाज के अन्य आपराधिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की। इस दौरान एनडीपीएस एक्ट के तहत 77 मामले दर्ज कर 175 ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया गया। गैंगस्टरों के खिलाफ 18 मामले दर्ज कर 47 लोगों को गिरफ्तार किया गया। जिनसे भारी गिनती में हथियार जब्त किए गए। 2024 में स्नैचिंग के मामलों में भी काफी कमी देखने को मिली। 2023 में 437 स्नैचिंग के मामले दर्ज हुए थे। पुलिस की पेट्रोलिंग बढ़ाए जाने के बाद इनमें काफी कमी आई। 2024 में 273 मामले दर्ज किए गए। लोहड़ी के करीब आते ही अब पुलिस की तरफ से चाइना डोर के खिलाफ अभियान शुरू किया गया है। जिसके तहत पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 19 मामले दर्ज किए हैं और 21 व्यक्तियों को पकड़ा है। जिनसे पुलिस 1738 चाइना डोर बरामद कर चुकी है। इसके अलावा, संगठित अपराध में शामिल 53 लोगों को गिरफ्तार कर हथियार और वाहन बरामद किए गए। पुलिस ने 132 भगोड़ों को भी गिरफ्तार किया और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर 11,240 चालान काटे। साल 2024 का क्राइम रिकॉर्ड- आबकारी अधिनियम गैम्बलिंग एक्ट स्नैचिंग

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *