कार्यशाला में मिली उन्नत थेरेपी की ट्रेनिंग

कैंप जीप कार्यक्रम में 200 से अधिक प्रतिभागियों ने लिया ऑफ-रोडिंग का रोमांच ओरमांझी | आनंदी स्थित आंगन रिजॉर्ट ओरमांझी में 22 और 23 नवंबर को जीप इंडिया और केपी ऑटोमोबाइल के संयुक्त तत्वावधान में दो दिवसीय कैंप जीप कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें 200 से अधिक ग्राहकों और ऑटोमोबाइल उत्साहियों ने भाग लिया और ऑफ-रोडिंग का रोमांचक अनुभव लिया। कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को अपनी जीप गाड़ियों की क्षमता को उबड़-खाबड़ और चुनौतीपूर्ण ट्रैकों पर परखने का अवसर मिला। ऑफ-रोड ट्रैक में मिट्टी, कंकड़-पत्थर, फिसलन भरे मोड़, पानी से भरे गड्ढे, ऊंची ढलानें और गहरी चढ़ाइयों जैसे कई एडवेंचर भरे मार्ग शामिल थे। सबसे रोमांचक क्षण तब देखने को मिला जब एक जीप ऊंचाई पर चढ़कर रुकी और उसके पिछले पहिए हवा में झूलने लगे। प्रशिक्षक ड्राइवरों ने बताया कि ऐसी स्थिति में घबराने के बजाय गाड़ी के बैलेंस और नियंत्रण को बनाए रखना महत्वपूर्ण होता है। रांची | इंडियन एसोसिएशन ऑफ फिजियोथेरेपिस्ट झारखंड शाखा के तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय कार्यशाला का समापन रविवार को स्थानीय होटल में हुआ। इसमें देश के प्रसिद्ध वरिष्ठ खेल फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. मयंक पुष्कर ने ड्राई नीडलिंग, कपिंग और आईएएसटीएम विधि पर चर्चा व प्रायोगिक अभ्यास कराया। बताया गया कि ये तकनीकें खिलाड़ियों की चोटों और मांसपेशियों की समस्याओं के उपचार में अत्यंत लाभकारी हैं, इनसे मरीजों को शीघ्र राहत मिलती है। कार्यशाला में राज्यभर से 30 से अधिक फिजियोथेरेपिस्ट शामिल हुए। झारखंड आईएपी के सचिव डॉ. राजीव कुमार ने कहा कि ऐसी कार्यशालाएं फिजियोथेरेपिस्ट के ज्ञान को अपडेट करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। ईसी सदस्य डॉ. अभय कुमार पांडे ने कहा कि झारखंड आईएपी लगातार ऐसे सेमिनार आयोजित कर रही है, ताकि मरीजों को उन्नत फिजियोथेरेपी सुविधाएं राज्य में ही मिलें। कार्यशाला में समन्वयक डॉ. अनुवी, आयोजन सचिव डॉ. अजीत कुमार व डॉ. सत्यम, डॉ. धर्मेंद्र, डॉ. मधु और डॉ. स्नेहा का सराहनीय योगदान रहा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *