ख्रीस्त राजा है हमारा प्रभु…से गूंजा शहर

राशिफल सिखों के नौवें गुरु श्री गुरु तेग बहादुर की शहादत को यादगार बनाए रखने के लिए श्री गुरुनानक सत्संग सभा द्वारा रविवार को नगर कीर्तन निकाला गया और श्री गुरु सिंह सभा द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई। श्री गुरुनानक सत्संग सभा द्वारा कृष्णा नगर कॉलोनी में श्री गुरु तेग बहादुर के 350वें शहीदी गुरुपर्व के उपलक्ष्य में नगर कीर्तन निकाला गया। फूलों से सुसज्जित वाहन पर पालकी में विराजित कर नगर भ्रमण कराया गया। इस दौरान हजारों श्रद्धालुओं ने नतमस्तक होकर गुरु महाराज को श्रद्धांजलि अर्पित की। नगर कीर्तन का नेतृत्व पारंपरिक वेशभूषा में पंज निशानचियों और पंज प्यारों ने किया। स्त्री सत्संग सभा और कीर्तन मंडली ने पूरे रास्ते तेग बहादुर सिमरिए घर नौ निध आवे धाए सब थाई होए सहाय… समेत कई शबद गायन कर कॉलोनी की गलियों में भक्ति की सरिता बहाई। गुरुद्वारा के हेड ग्रंथी ज्ञानी जिवेन्द्र सिंह ने श्री गुरु ग्रंथ साहब की चवर सेवा की और अर्जुन देव मिड्ढा, आशु मिड्ढा समेत नवीन मिड्ढा ने श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया। उधर, श्री गुरु सिंह सभा रांची की प्रभातफेरी मेन रोड गुरुद्वारा से निकली। गुरुद्वारा के हेड ग्रंथी ज्ञानी विक्रम सिंह ने अरदास कर प्रभातफेरी विसर्जित की। श्रीपति त्रिपाठी तिथि संवत् मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष चतुर्थी रात-06:18 उपरांत पंचमी श्री शुभ संवत-2082,शाके-1947,हिजरी सन-1446-47सूर्योदयकालीन ग्रह विचार सूर्य-वृश्चिक, चंद्रमा-धनु, मंगल-वृश्चिक, बुध-तुला, गुरु-कर्क, शुक्र-तुला, शनि-कुम्भ, राहु-कुम्भ, केतु-सिंह सूर्योदयकालीन नक्षत्र पूर्वाषाढा उपरांत उत्तराषाढा, योग-शूल,करण-वव, खरीदारी के लिए शुभ समयः शामः 04:30 से 06:00 तक। राहु काल: प्रातः 7:30 से 9:00 बजे तक। झांकियों में प्रभु येसु की शिक्षा और उनके संदेशों को दर्शाया गया शोभायात्रा में झांकियां आकर्षण का केंद्र रही। इन झांकियों में येसु की शिक्षा, उनके संदेश और बाइबल की घटनाओं को दर्शाया। इधर, जीवन डहर येसु हेके मोर…, सृष्टि है तेरी कविता, गाती है सन्ना तेरी… राजाओं का राजा येसु अल्लेलुइया… जैसे गीतों से पूरा शहर भक्तिमय हुआ। पूरे शोभायात्रा के दौरान मांदर, नगाड़ा के साथ विश्वासियों ने प्रभु के जयकारे लगाए। तुम जगत की ज्योति हो, ख्रीस्त राजा शांति का राजा है के नारे लगाए। इस दौरान जु​िबली वर्ष का झंडा भी विश्वासी हाथों में लिए थे। लाइव म्यूजिक पर लोग झूमे। प्रभु श्रीराम का तिलकोत्सव मना, कल गाजे-बाजे के साथ निकलेगी बारात सिटी रिपोर्टर | रांची भगवान श्रीराम और माता जानकी के विवाहोत्सव 25 नवंबर को ध्रुव, सर्वार्थ सिद्धि और रवि योग के संयोग में मनाया जाएगा। कुसई कॉलोनी के पास श्री जानकी जीवन कुंज लक्ष्मी पाड़ा 56 सेट स्थित श्रीराम मंदिर से भव्य बारात तपोवन मंदिर के लिए प्रस्थान करेगी। इससे पहले रविवार को भगवान श्रीराम का तिलकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। 56 सेट स्थित श्रीराम मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचे। शाम के समय तिलक चढ़ाया गया। भगवान श्रीराम का आकर्षक शृंगार किया गया। विवाह गीत से पूरा इलाका गुंजायमान था। मौके पर मुख्य पुजारी कृष्ण कुमार पांडे, सुजीत पांडेय सहित भक्त मंजुलता मिश्रा और संध्या अम्बष्ठ मौजूद रहीं। श्रीराम जानकी तपोवन मंदिर निवारणपुर में 25 नवंबर को विवाह पंचमी का भव्य आयोजन किया जाएगा। इसकी तैयारी में मंदिर कमेटी के सदस्य जुट गए हैं। यहीं से श्रीराम, लक्ष्मणजी और माता सीता की झांकी निकलेगी। कुसई कॉलोनी राम मंदिर से बारात पूरे गाजे-बाजे के साथ निकाली जाएगी। तेग बहादुर सिमरिए घर नौ निध आवे धाए सब थाई होए सहाय… सिंह: शुभ अंक 1, शुभ रंग केसरिया: कार्यक्षेत्र में आपकी क्षमता की प्रशंसा होगी और नए अवसर मिलेंगे। आर्थिक स्थिति में सकारात्मक परिवर्तन आएगा। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा और किसी महत्वपूर्ण कार्य पर चर्चा हो सकती है। सिटी रिपोर्टर| रांची रांची महाधर्मप्रांत के विश्वासियों ने रविवार को ख्रीस्त राजा का पर्व मनाया। इस अवसर पर भव्य शोभायात्रा निकाली। दोपहर 1 बजे पुरुलिया रोड स्थित संत मरिया महागिरजाघर से शोभायात्रा निकली। शोभायात्रा के केंद्र में आर्चबिशप थे। वे पवित्र सक्रामेंत के साथ शोभायात्रा में शामिल हुए। फूलों से सजी गाड़ी में आर्चबिशप के साथ सोसाइटी अॉफ जीसस के प्रोविंशियल फादर अजीत खेस और रांची पल्ली के पल्ली पुरोहित फादर आनंद डेविड खलखो थे। ख्रीस्त हमारा राजा है के जयकारों के साथ शोभायात्रा चर्च से निकलकर मनरेसा-हाउस, एक्सआईएसएस, जेवियर कॉलेज, सर्जना चौक होते हुए मेन रोड परमवीर अलबर्ट एक्का चौक और फिर इसके बाद ओल्ड एचबी रोड-थड़पकना होते हुए लालपुर चौक-डंगरा टोली चौक होते हुए फातिमा नगर, डॉ. कामिल बुल्के पथ होते हुए लोयला मैदान तक गई। जहां पर आर्चबिशप ने पवित्र सक्रामेंत की आराधना की। आर्चबिशप ने कहा कि हमारे विश्वास में प्रभु येसु ख्रीस्त राजा है, हमारे मुक्तिदाता है। हम येसु को किस रूप में राजा कहते है इस पर विचार करने की जरूरत है। हम जिस ख्रीस्त को राजा मानते हैं, वह हमें स्वर्ग-राज्य में जगह देगा। वह राजा हमें अनंत सुख प्रदान करेगा। राजा का मतलब शासन करने वाला, ताकतवर होता है। लेकिन हमारे लिए यहां राजा का मतलब एक ऐसे व्यक्ति से है जो चरवाहा है, जो हमारी चिंता करता है। येसु में दया, सरोकार, प्रेम है। इस राजा के राज्य में नागरिक होने के लिए हमें उनके गुणों को अपनाना होगा। मीन: शुभ अंक 3, शुभ रंग हरा: कार्यक्षेत्र में काफ़ी प्रगति होगी। आर्थिक मामलों में लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। परिवार का माहौल सौहार्दपूर्ण रहेगा। प्रेम संबंधों में समझ बढ़ेगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, बस पानी का सेवन बढ़ाएँ। कुंभ : शुभ अंक 5, शुभ रंग आसमानी: कार्यक्षेत्र में आपकी सोच से लाभ होगा। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। परिवार का माहौल शांत और सुखद रहेगा। प्रेम संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। किसी नए काम की शुरुआत के लिए समय अनुकूल है। मकर: शुभ अंक 4, शुभ रंग नीला: कार्यक्षेत्र में प्रयासों के अच्छे परिणाम मिलेंगे। आर्थिक मामलों में स्थिरता आएगी। परिवार में बातचीत से हल मिल जाएगा। प्रेम जीवन में सकारात्मकता रहेगी। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, पर मानसिक दबाव कम करें। धनु : शुभ अंक 8, शुभ रंग पीला: आज का दिन उत्साहपूर्ण है। कार्यों में सफलता मिलेगी और रुके हुए कार्य पूर्ण होने के योग हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और नए लाभ के अवसर मिलेंगे। परिवार में खुशहाली बनी रहेगी। वृश्चिक : शुभ अंक 9, शुभ रंग लाल: कार्यक्षेत्र में परिस्थितियाँ धीमी रहेंगी, पर धीरे-धीरे स्थिति बेहतर होगी। आर्थिक मामलों में सतर्क रहें और बड़ा निर्णय बाद में लें। परिवार में किसी बात को लेकर चर्चा होगी, पर माहौल मधुर बना रहेगा। तुला : शुभ अंक 6, शुभ रंग हल्का गुलाबी: कार्यक्षेत्र में कार्यभार रहेगा, पर परिणाम अनुकूल आएंगे। आर्थिक मामलों में सुधार होगा और लाभ मिलने की संभावना है। परिवार में मेल-जोल बढ़ेगा और कोई शुभ समाचार मिल सकता है। कन्या : शुभ अंक 4, शुभ रंग हरा: कार्यक्षेत्र में स्थितियाँ आपके पक्ष में बनेंगी और प्रयासों का फल मिलेगा। आर्थिक मामलों में सतर्कता लाभ देगी, व्यर्थ खर्च से बचें। परिवार का माहौल संतुलित रहेगा। प्रेम संबंधों में निकटता बढ़ेगी। कर्क : शुभ अंक 7, शुभ रंग सफेद: कार्यक्षेत्र में कुछ चुनौतियाँ आएंगी, पर धैर्य से समाधान मिलेगा। आर्थिक मामलों में सोच-समझकर आगे बढ़ें और किसी को उधार देने से बचें। परिवार में हल्की बहस की स्थिति बन सकती है। मिथुन : शुभ अंक 2, शुभ रंग पीला: कार्यक्षेत्र में नई संभावनाएँ बनेंगी और रुके हुए काम गति पकड़ेंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। परिवार में सामंजस्य बना रहेगा और आपसी प्रेम बढ़ेगा। वृष : शुभ अंक 5, शुभ रंग सफेद: कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत का उचित परिणाम मिलने लगेगा। आर्थिक मामलों में सावधानी बरतें और किसी भी लेन-देन को सोचकर ही आगे बढ़ाएँ। पारिवारिक वातावरण शांतिपूर्ण रहेगा हो सकती है। मेष : शुभ अंक 3, शुभ रंग लाल: कार्यक्षेत्र में गति बनेगी और पुराने काम पूरे होंगे। आर्थिक स्थिति बेहतर होगी, पर अनावश्यक खर्च से बचें। परिवार में मेल-जोल बढ़ेगा और किसी प्रिय व्यक्ति से सहयोग मिलेगा। प्रेम संबंधों में निकटता आएगी। आज का पंचांग लोयला मैदान में पवित्र सक्रामेंत की आराधना शोभायात्रा में सबसे आगे क्रूस और कैंडल लिए युवा चल रहे थे। इसके बाद बैनर और प्रोसेशन लीडर। महिला संघ हाथों में झंड़ा लिए चल रही थी। संत अन्ना स्कूल-कॉलेज के हॉस्टल की छात्राएं भी शोभायात्रा में शामिल हुई। रास्ते पर फूलों की बारिश कर रही थी। विवाह पंचमी }शादी के गीतों से क्षेत्र गुंजायमान गुरु तेग बहादुर की स्मृति में निकला नगर कीर्तन 05 दैनिक भास्कर, रांची, सोमवार, 24 नवंबर, 2025

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *