आखिर जेडीए ने महारानी फार्म रपट की ऊंचाई बढ़ाने के लिए धरातल पर काम शुरू कर दिया। पहले यह प्रोजेक्ट अक्टूबर में शुरू हाेना था, लेकिन राइजिंग राजस्थान के चलते इसका काम टाल दिया गया था। नए साल के पहले दिन जेडीए ने प्रोजेक्ट शुरू किया और अगले 6 महीने यानी 30 जून तक इसका काम पूरा हाेगा। मानसून सीजन से पहले रपट की ऊंचाई बढ़ने से ओवरफ्लाे की समस्या नहीं रहेगी और बारिश के दाैरान दुर्गापुरा से मानसरोवर कनेक्टिविटी बनी रहेगी। रपट पर काम शुरू होने से मानसरोवर और महारानी फार्म दाेनाें तरफ बैरिकेडिंग लगाई गई हैं। यहां से आने-जाने वाले वाहनाें के लिए यह रास्ता बंद रहेगा। वाहन चालकाें काे बी-2 बाईपास और रिद्धि-सिद्धि चाैराहे से हाेकर टाेंक राेड से कनेक्ट हाेना पड़ा। अगले 6 महीने पूरा ट्रैफिक का डायवर्जन इन दाेनाें रूट से ही हाेगा। जेडीए इंजीनियरिंग विंग के अनुसार 180 मीटर लंबाई में रपट को एक मीटर ऊंचा करने के साथ ही 17 मीटर चौड़ा किया जाएगा। इसके लिए जेडीए दो लेन में बॉक्स डालेगा। इस रास्ते से मानसरोवर से लेकर दुर्गापुरा, महारानी फार्म, पृथ्वीराज नगर-दक्षिण, इस्कॉन मंदिर रोड, पत्रकार कॉलोनी से लेकर रीको इंडस्ट्रियल एरिया कनेक्ट है। इस पुलिया से राेजाना करीब डेढ़ से दाे लाख वाहन निकलते हैं। पुलिया का काम चलने के दाैरान वैकल्पिक मार्ग रिद्धि-सिद्धि या बी-2 बाईपास से हाेगा। बैरिकेड लगाकर रूट डायवर्ट किया रपट ऊंची होने से मानसून में नहीं बहेंगे वाहन


