उत्तर भारत में ठंड शुरू हो गई है। मध्यप्रदेश और उत्तर प्रदेश में अगले चार-पांच दिन कोहरा छाया रहेगा। वहीं बिहार में एक दिन बाद से ठंड बढ़ेगी। 3 डिग्री तक पारा गिर सकता है। रविवार को कोहरे की वजह से बिहार आने वाली 10 ट्रेनें लेट रहीं। उत्तराखंड के बद्रीनाथ धाम में पारा माइनस 16°C पहुंच गया। इंद्र धारा जम गई। ठंडी हवाओं के चलते तापमान में गिरावट दर्ज हुई। वहीं पंजाब और चंडीगढ़ में अब रात में टेंपरेचर कम होने लगेगा। आने वाले चार दिनों में न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे 2 से तीन डिग्री की गिरावट दर्ज की जाएगी। हिमाचल प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में शनिवार को शीतलहर चली। लाहौल जिले के ताबो में न्यूनतम तापमान -6.6 डिग्री दर्ज किया गया। राज्य के ऊंचाई वाले कई इलाकों में पारा 12 डिग्री नीचे चला गया। जिससे झरने, झीलें, छोटी नदियां जम गईं। देशभर में ठंड की 3 तस्वीरें…


