चित्तौड़गढ़ में लगातार दूसरे दिन भी कोहरे का असर:विजिबिलिटी 10 मीटर की रही, ट्रेनों का बिगड़ा शेड्यूल

चित्तौड़गढ़ में लगातार दूसरे दिन भी घना कोहरा छाया रहा। विजिबिलिटी सिर्फ 10 मीटर की रह गई है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में भी कमी आई है। वहीं, इसके कारण ट्रेनों पर भी इसका असर पड़ा है। कोहरे के कारण भोपाल-जयपुर एक्सप्रेस, मेवाड़ सुपरफास्ट एक्सप्रेस, चेतक एक्सप्रेस, उदयपुर-जयपुर इंटरसिटी ट्रेन चित्तौड़गढ़ में लेट पहुंची और लेट रवाना हुई। मौसम विभाग के अनुसार कोहरा छटने के बाद फिर से तापमान में बढ़ोतरी होगी। फिलहाल शुक्रवार से मौसम साफ रहने की संभावना जताई जा रही है। अधिगम और न्यूनतम तापमान में आई कमी चित्तौड़गढ़ में लगातार मौसम में बदलाव होता जा रहा है। नए साल की शुरुआत कोहरे से हुई है। गुरुवार सुबह भी घना कोहरा छाया रहा। विजिबिलिटी सिर्फ 10 मीटर की दर्ज हुई। अधिकतम तापमान 22.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। बुधवार को अधिकतम तापमान 22.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था। ह्यूमिडिटी 68 प्रतिशत से 100 प्रतिशत तक रही। बुधवार दोपहर को तेज धूप खिली लेकिन ठंडी हवाओं के कारण धूप का ज्यादा प्रभाव महसूस नहीं हुआ। इधर मौसम विभाग का कहना है कि शुक्रवार से मौसम चित्तौड़गढ़ में साफ और शुष्क रहेगा। कोहरे की छटते ही एक बार फिर तापमान में बढ़ोतरी होगी। कोहरे से बिगड़ा ट्रेनों का शेड्यूल इधर, कोहरे का असर ट्रेनों पर भी पड़ा है। ट्रेनें लेट हो रही है। मेवाड़ सुपरफास्ट एक्सप्रेस 4:55 पर रावण होनी थी लेकिन 5:27 पर रवाना हुई। इसी तरह, चेतक एक्सप्रेस 5:25 पर रवाना होनी थी लेकिन 6:28 पर रवाना हुई। भोपाल-जयपुर एक्सप्रेस का भी यही हाल रहा। यह ट्रेन 2:40 पर चित्तौड़गढ़ से रवाना होती है लेकिन आज 3:03 पर रवाना हुई। उदयपुर-जयपुर इंटरसिटी अपने नियत समय से 10 मिनट लेट रवाना हुई। सुबह 8:10 की जगह 8:30 पर रवाना हुई थी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *