घने कोहरे के कारण विजिबिलिटी रही 50 मीटर:गलन के कारण लोग अलाव का ले रहे सहारा, दिन में भी लाइट जलाकर वाहन चला रहे लोग

भरतपुर शहर और बाहरी इलाकों में घना कोहरा छाया हुआ है। कोहरे के कारण विजिबिलिटी महज 50 मीटर तक रही। कोहरे वाहनों की रफ़्तार भी थामी। लोग वाहनों की लाइट जलाकर चल रहे हैं। सुबह से ही गलन है। लोग सर्दी दूर करने के लिए अलाव का सहारा ले रहे हैं। कल जिलेभर में कड़ाके की धूप निकली थी। जिसके कारण कल लोगों को सर्दी का अहसास कम हुआ। शाम होते-होते सर्दी बढ़ गई और, रात से ही कोहरा पड़ना शुरू हो गया। सुबह तक घना कोहरा छा गया साथ ही गलन भी बढ़ गई। लोगों ने सर्दी से बचने के लिए अलाव का सहारा ले रहे हैं। सड़कों पर सन्नाटा पसरा हुआ है। सर्दी के कारण लोग घरों से बाहर निकलने में भी परहेज कर रहे हैं। सुबह के समय पेड़ों पर ओस की बूंदे भी जमी दिखाई दी। इस साल और दिन के मुकाबले आज सबसे ज्यादा घना कोहरा है। मौसम विभाग ने पहले ही घना कोहरा पड़ने का येलो अलर्ट जारी किया था। तापमान 11 डिग्री सेल्सियस तक आंका जा रहा है। इससे पहले तापमान 15 डिग्री तक आंका गया था। बढ़ी सर्दी के कारण स्कूलों की भी छुट्टी हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *