सीकर में 5 दिन बाद कोहरे से राहत:तापमान में आज मामूली गिरावट, ड्राई रहेगा मौसम

उत्तर भारत से आ रही बर्फीली हवाओं ने पूरे प्रदेश को ठिठुरा दिया है। सीकर में भी इन बर्फीली हवाओं के चलते लगातार तेज सर्दी का असर बना हुआ है। रात के समय तापमान सिंगल डिजिट में रहता है। वहीं दोपहर को भी तापमान 20 डिग्री से नीचे रहने के चलते कड़ाके की सर्दी लग रही है। आज सुबह सीकर में कोहरे का प्रभाव नहीं देखने को मिला। हालांकि, ड्राई ठंड लोगों को कंपकपा रही है। हालांकि धूप निकलने से लोगों को थोड़ी राहत मिली है। सीकर के कृषि अनुसंधान केंद्र फतेहपुर पर आज सुबह का न्यूनतम तापमान 3 डिग्री दर्ज किया गया है। बुधवार को यहां न्यूनतम तापमान 3.5 डिग्री और अधिकतम तापमान 18 डिग्री दर्ज किया गया था। इससे पहले सोमवार को न्यूनतम तापमान 8.3 और अधिकतम तापमान 17.5 डिग्री दर्ज किया गया था। सीकर में पिछले करीब तीन-चार दिनों से घना कोहरा छाया हुआ था लेकिन आज कोहरा नहीं दिखा। बुधवार को साल के आखिरी दिन इस सीजन का सबसे घना कोहरा रहा है। जयपुर मौसम केंद्र के अनुसार फिलहाल सीकर में इस शीतलहर से राहत नहीं मिलने वाली है। केंद्र के द्वारा सीकर में 2 जनवरी तक शीतलहर चलने का अलर्ट जारी किया गया है। शीतलहर चलने के चलते सीकर में न्यूनतम तापमान भी सिंगल डिजिट में रहने का अनुमान है। वहीं मौसम साफ रहने पर दोपहर में भी कड़ाके की सर्दी काएहसास होगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *