जालंधर में बच्ची के मर्डर आरोपी का कबूलनामा:​​​​​​​मैं घर अकेला था, बच्ची पर नीयत खराब हो गई, नहीं मानी तो गला दबाकर मार डाला

जालंधर वेस्ट एरिया में 13 साल की बच्ची की हत्या की बात आरोपी ने मान ली है। आरोपी ड्राइवर हरमिंदर सिंह हैप्पी के खिलाफ बच्ची की मां और मामा के बयान पर थाना बस्ती बावा खेल में हत्या का केस दर्ज कर लिया गया था। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने कबूल लिया कि बच्ची उसके घर आई तो उसने उसके साथ जबरदस्ती की कोशिश की। वह नहीं मानी को उसे गला घोंटकर मार दिया। इससे बाद वह डर गया और लाश को बाथरूम में छिपा दिया। जालंधर पुलिस का कहना है कि शुरुआती पूछताछ की गई है। इसमें आरोपी ने अपराध कबूल किया है, लेकिन अभी उसकी मेडिकल रिपोर्ट आनी है। उसका सिविल अस्पताल जालंधर में इलाज चल रहा है।इलाज पूरा होने के बाद उसे कोर्ट में पूछा जाएगा और रिमांड लेकर पूछता की जाएगी। इससे पूरे घटनाक्रम का पता चलेगा कि उसने कैसे-कैसे और कितनी देर में बच्ची को मारा है। इसके बाद वह लाश के साथ क्या करने वाला था। कार क्यों लाया था। इन तमान सवालों के जवाब रिमांड में मांगे जाएंगे। 4 पाइंट में पढ़ें आरोपी का कबूलनामा छोटी बेटी से मिलने आई तो मैंने अंदर बुला लिया
आरोपी हैप्पी ने पुलिस को बताया कि बच्ची मेरी छोटी बेटी के साथ हमेशा अपनी मां के साथ खेलने आया करती थी। घटना वाले दिन मेरी पत्नी और छोटी बेटी बड़ी बेटी को मिलने के लिए लुधियाना गई थी। ये बच्ची मेरी बेटी के साथ खेलने के आई तो मैंने गेट खोलकर इसे अंदर बुला लिया।
बच्ची पर मेरी नीयत खराब हो गई थी
आरोपी ने माना कि वह घर में अकेला था। जैसे ही बच्ची उसके घर में आई और छोटी बेटी के बारे में पूछने लगी तो मैंने कहा कि वो तो घर नहीं है। इसके बाद मेरी नीयत बच्ची को देख खराब हो गई। वह जाने लगी तो मैंने उसे पकड़ लिया। बच्ची ने डरकर छूटना चाहा और चिल्लाना चाहता तो मैंने उसका मुंह दबा दिया। मुझे डर था कि वो बाहर निकल जाती तो गली में बदनामी होती। मैं बदहवास था, कुछ नहीं सूझा, मर्डर हो गया
​​​​​​​आरोपी ने माना की उस समय बच्ची को देखकर वह बदहवास था। उसे कुछ नहीं सूझा। मैं उसे हर हाल में बाहर जाने से रोकना चाहता था। मैंने उसकी जोर से गर्दन दबा दी जिससे ये मर्डर हो गया। बच्ची के कत्ल के बाद शव बाथरूम में छुपा दिया। मैं कार भी इसलिए ही लाया था ताकि मौका मिलने पर बच्ची की लाश को कहीं पर फेंक सकूं, लेकिन इतने में शोर मच गया। बड़ी बेटी नहीं रहती साथ
आरोपी ने बताया कि उसकी बड़ी बेटी अपने मामा के घर रहती है। छोटी बेटी यहीं रहती है। बच्ची मेरी छोटी बच्ची से भी उम्र में छोटी थी। लेकिन गली में आस-पास घर होने के चलते वो हमेशा यहां खेलने आ जाया करती थी। वो हमेशा अपनी मां के साथ ही आती थी, लेकिन उस दिन अकेली आ गई। इससे मेरी नीयत बदल गई। पत्नी भी घर पर नहीं थी और छोटी बेटी भी नहीं। 13 साल की बच्ची का पड़ोसी के बाथरूम से मिला था शव
जालंधर वेस्ट एरिया में 13 साल की बच्ची का पड़ोसी के बाथरूम से शव मिला था। बच्ची का आरोपी के घर जाते हुए CCTV भी मिला था।शाम 4 बजे के करीब बच्ची आरोपी के घर जा रही थी। इसके बाद घर से बाहर नहीं निकली। परिवार ने ढूंढना शुरू किया तो बच्ची नहीं मिली। पुलिस को सूचित किया तो वेस्ट के थाने से एएसआई मंगत राम को अन्य पुलिस कर्मी बिना लेडी कॉन्स्टेबल के पहुंचे। आरोपी के घर की तलाशी ली और कहा कि अंदर कुछ नहीं है। लोगों को शक हुआ तो रात 11 बजे के करीब अमरजीत नामक व्यक्ति ने गेट खुलवाकर फिर तलाशी ली जिससे बाथरूम में लड़की गिरी हुई मिली। शनिवार रात 11 बजे से लेकर रविवार 5 बजे तक हंगामा चला। एएसआई मंगत राम को तुरंत प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया। शाम 6 बजे के बाद बच्ची का अंतिम संस्कार कर दिया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *