अमृतसर रईया में पुलिस-बदमाशों की मुठभेड़:बाइक सवार की मौत, एक पुलिसकर्मी घायल, दूसरा बदमाश गिरफ्तार

अमृतसर के हल्का बाबा बकाला क्षेत्र के तहत आने वाले गांव रईया के पास सोमवार तड़के पुलिस और बदमाशों के बीच जबरदस्त मुठभेड़ हुई। यह कार्रवाई पिछले दिनों धूलका गांव में हुई हत्या से जुड़ी है, जिसमें 50 लाख रुपए की रंगदारी न देने पर एक दुकानदार की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस गंभीर घटना के बाद पुलिस लगातार आरोपियों की तलाश में लगी हुई थी और इलाके में नाकाबंदी व छापेमारी की जा रही थी। पुलिस को आज गुप्त सूचना मिली कि दो आरोपी रईया नहर के पास मौजूद हैं। इसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आरोपियों को रोकने की कोशिश की। आरोपियों ने पुलिस को देख कर बाइक से भागने की कोशिश की और पीछे मुड़कर पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की। इलाज के दौरान मौत फायरिंग में दोनों बदमाश घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल बाइक सवार को तुरंत अमृतसर अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान राजा बिल्ला, जो तारणतारन का निवासी था, के रूप में हुई। दूसरा आरोपी मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया, जिसकी पहचान अमृतसर के कृष्णा नगर निवासी के रूप में हुई। इस मुठभेड़ में एक पुलिसकर्मी भी घायल हुआ, जिसका इलाज जारी है। DIG बॉर्डर रेंज संदीप गोयल ने बताया कि पुलिस लगातार अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है और किसी को भी कानून अपने हाथ में लेने की इजाजत नहीं दी जाएगी। उन्होंने कहा कि जल्द ही इस गैंग के अन्य सदस्य भी गिरफ्तार किए जाएंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *