चंडीगढ़ में जिंदा कारतूस मिले:रोड पर पड़े थे, लोग बोले- युवक-युवती कार में जबरन कॉलोनी में घुसे, पिस्टल दिखा रहे थे

चंडीगढ़ की एक कॉलोनी में सड़क पर 4 जिंदा कारतूस मिले हैं। कॉलोनी के लोगों का कहना है कि देर शाम यहां एक लड़का-लड़की जबरदस्ती अंदर घुस आए थे। गाड़ी में सवार होकर दोनों कॉलोनी में उत्पाद मचा रहे थे। नशे की हालत में डेंजर ड्राइविंग करते हुए लोगों को डरा रहे थे। एक स्कूटर सवार व्यक्ति उनकी गाड़ी की चपेट में आने से बाल-बाल बचा। कॉलोनीवासियों के अनुसार, उनके पास पिस्टल भी थी। इसके बाद सुबह यहां कारतूस दिखाई दिए। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों को थाने ले आई। यहां दोनों से पूछताछ की गई। इसके बाद ड्राइविंग कर रहे लड़के पर डेंजर ड्राइविंग का केस दर्ज कर लिया गया।
सिलसिलेवार पढ़िए क्या है पूरा मामला… डेंजर ड्राइविंग का चालान
थाना इंडस्ट्रियल एरिया पुलिस ने कहा कि उनके पास कॉल आई थी कि सेक्टर-29 की कॉलोनी में एक गाड़ी में सवार लड़का और लड़की जबरन घुस गए हैं। अंदर डेंजर ड्राइविंग कर रहे हैं। जिसके बाद मौके पर पुलिस पहुंची और लड़की को जांच के बाद छोड़ दिया। लड़के के खिलाफ डेंजर ड्राइविंग का केस दर्ज कर लिया। लड़की उसकी दोस्त थी। जांच में पिस्तौल सामने नहीं आई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *