जालंधर में पुलिस मुठभेड़ में गैंगस्टर घायल:पैर में लगी गोली; नशा तस्करी समेत कई मामलों में वांछित, 32 बोर का तमंचा व कार बरामद

जालंधर देहात के गोराया थाना क्षेत्र में पुलिस और एक गैंगस्टर के बीच मुठभेड़ हुई है। इस दौरान गैंगस्टर गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी के पैर में गोली लगी। इससे वह घायल हो गया। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी पर नशा तस्करी और लड़ाई-झगड़े आदि पांच मामले दर्ज हैं। वह लंबे समय से फरार चल रहा था। पुलिस ने घेरा तो करने लगा फाय​रिंग गोराया पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोपी इलाके में घूम रहा है। पुलिस ने नाकाबंदी की और गुरप्रीत को रोकने का प्रयास किया। हालांकि, आरोपी ने अपनी गाड़ी भगा दी और पुलिस पर दो गोलियां चलाईं। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई, जो गुरप्रीत के पैर में लगी। कई मामलों में था वांछित पुलिस ने उसे तुरंत काबू कर लिया और इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने आरोपी के पास से .32 बोर का एक पिस्तौल और एक गाड़ी भी बरामद की है। पुलिस के अनुसार वह कई मामलों में वांछित था और लंबे समय से फरार चल रहा था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *