रामगढ़ |कामधेनु सेवा परिषद रामगढ़ की ओर से सामाजिक कार्य के तहत कंबल वितरण किया गया। ये सभी कंबल को खटालों में दिया गया। ताकि, गायों को कंबल ओढ़ाकर ठंड से बचाया जा सके। रविवार को परिषद के अध्यक्ष धीरज पराशर के नेतृत्व में कंबल वितरण किया गया। सभी सदस्यों ने खटालों में पहुंच कर गो पालकों को कंबल प्रदान की। वहीं, सभी ने गो पालकों से बढ़ते ठंड से बचाने के लिए रात्रि में गायों को कंबल ओढ़ा करने की अपील की। अध्यक्ष धीरज पराशर ने बताया कि परिषद प्रत्येक वर्ष गायों के लिए कंबल वितरण करती है। जबकि, परिषद कई सामाजिक कार्य कर मानव सेवा करती है। रामगढ़ व रांची रोड क्षेत्र में 200 कंबलों को वितरण किया गया है। कार्यक्रम में परिषद सदस्य डॉ उदय श्रीवास्तव, डॉ. सत्यजीत, वरुण बगड़िया, जन्मेजय प्रताप सिंह, रोशन कुमार,सुरेश गणक, पंकज भारती, मनीष कुमार, विनय कुमार शामिल थे।


