वैदिक मंत्रों के बीच कैथा महादेव मंडा मंदिर में शिवलिंग स्थापित हुआ

चितरपुर | राजकीय बुनियादी विद्यालय के प्रांगण में रविवार से पतंजलि महिला मोर्चा द्वारा सात दिवसीय योग शिविर की शुरुआत की गई। शिविर का शुभारंभ चितरपुर उत्तरी पंचायत की पंचायत समिति सदस्य रीना देवी ने किया। मौके पर उन्होंने कहा कि योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि जीवन को संतुलित और स्वस्थ रखने का विज्ञान है। उन्होंने पतंजलि महिला मोर्चा द्वारा क्षेत्र में स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने के प्रयासों की सराहना की। तत्पश्चात योग प्रशिक्षक एकता दांगी एवं इंदु बाला ने विभिन्न योग प्राणायाम, आसन और ध्यान तकनीकों का अभ्यास कराया। शिविर पूरे एक सप्ताह चलेगा, जिसमें प्रतिदिन योग की नयी विधियों का प्रशिक्षण दिया जायेगा। मौके पर अमृता चंद्रा, विमला देवी, लक्ष्मी कुमारी, अनिता देवी, प्रियंका कुमारी, संगीता देवी, गायत्री देवी, प्रणिता देवी, पुष्पा देवी, सुनीता देवी, ज्ञानी देवी, सरोज देवी सहित कई महिलाएं उपस्थित थीं। भास्कर न्यूज|रामगढ़ रामगढ़ नगर परिषद के कैथा के महादेव मंडा मंदिर के जीर्णोद्धार के बाद नवनिर्मित शिव मंदिर में शिवलिंग की पुर्नस्थापित की गई। रविवार को वैदिक मंत्रोच्चार के बीच धार्मिक अनुष्ठान किया गया। यहां,वाराणसी के आचार्यो ने विधि विधान से मंदिर में स्थापित शिवलिंग को उसी स्थल पर पुन: स्थापित की गई। कैथा महादेव मंडा मंदिर निर्माण समिति और स्थानीय ग्रामीणों ने गाजे-बाजे और ढोल-नगाड़ों के बीच धार्मिक कार्यक्रम में शामिल हुए। मंत्रोच्चार से इलाका गुंजायमान होता रहा। यह आयोजन न केवल मंदिर निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। बल्कि क्षेत्रीय आस्था को मजबूत करने वाला भी साबित हो रहा है। समिति के अध्यक्ष और रामगढ़ नगर परिषद कमेटी के प्रमुख राजेश कुमार महतो ने स्थापना के बाद बताया कि मंदिर का निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है। यह प्रसिद्ध केदारनाथ मंदिर के प्रारूप पर तैयार किया गया है। जो हमारी सांस्कृतिक विरासत को जीवंत करेगा। शिवलिंग की स्थापना के बाद अगला बड़ा आयोजन 8 फरवरी से श्री श्री 1008 महारुद्र यज्ञ होगा। समिति के कोषाध्यक्ष और वार्ड पार्षद देवधारी महतो ने कहा कि महारुद्र यज्ञ के दौरान ही शिवलिंग में प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। प्राण प्रतिष्ठा के बाद ही मंदिर में नियमित पूजा-अर्चना और दर्शन का सिलसिला शुरू होगा। इस यज्ञ को भव्य और ऐतिहासिक तरीके से आयोजित करेंगे। कार्यक्रम में समिति सचिव राजकुमार महतो, कोषाध्यक्ष चुन्नीलाल महतो, संरक्षक मुकेश महतो, सचिन महतो, गणेश राम महतो, महेन्द्र मोदी, नरेश कुशवाहा,सुकर महतो,बालमुखी महतो, बहाली ओहदार, नीतीश तिवारी, संदीप महतो,सरवन कुमार, सत्येंद्र कुमार ,शक्ति महतो,अजय आस्था,राजू महतो गंगेश कुमार सहित ग्रामीण महिला पुरुष शामिल थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *