भास्कर न्यूज|रामगढ़ साहिब श्री गुरु तेग बहादुर जी की 350 साला शहीदी दिवस को लेकर प्रभातफेरी निकाली गई। रविवार की सुबह मेन रोड के श्रीगुरुद्वारा साहिब से पांच निशान साहिब के साथ प्रभात फेरी निकली। पांच निशान साहिब को लेकर गुरजोत सिंह सैनी, जसकीरत सिंह सैनी, दमनप्रीत कौर सैनी, परमीत कौर कालरा,हरनीत सिंह बल ने अगुवाई की। प्रभात फेरी शहर के लोहार टोला,चट्टी बाजार,झंडा चौक से होते हुए मेन रोड सुभाष चौक से गुरुद्वारा साहिब पहुंची। यहां, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की ओर से डॉ मनवीर कौर सोनी ने स्त्री साध संगत की प्रधान बलविंदर कौर छाबड़ा को सरोपा देकर सम्मानित किया। वहीं, गुरुद्वारा साहिब में सभी साध संगत का स्वागत किया गया। रामगढ़ गुरुद्वारा साहिब में 22 नवंबर से चल रहे अखंड पाठ का समाप्ति हुई। जबकि, सोमवार को रामगढ़ गुरुद्वारा साहिब में सुबह 10:30 बजे से लेकर 2:30 बजे तक कीर्तन दरबार सजेगा। कीर्तन दरबार में भाई सुखप्रीत सिंह व भाई पवनदीप सिंह कीर्तन से संगत को निहाल करेंगे। दीवान समापन के बाद अटूट लंगर प्रसाद वितरण किया जाएगा। प्रभात फेरी में गुरुद्वारा प्रबंध कमेटी के प्रधान परमदीप सिंह कालरा, मीत प्रधान अमरजीत सिंह सैनी, हैप्पी छाबड़ा, महासचिव हरदीप सिंह, खजांची रघुवीर सिंह छाबड़ा, पलविंदर सिंह बल, तेजिंदर सिंह सोनी,डॉ नरेंद्र सिंह सोनी, जोगिंदर सिंह जग्गी,सुरजीत सिंह छाबड़ा,रौनक छाबड़ा,वरिंदर सिंह चंडोक,जिगर छाबड़ा,नरेंद्र सिंह होरा,हरप्र्रीत सिंह खालसा, जसमीत कौर सोनी,समी जोली,बबली सोनी, मनप्रीत कौर सैनी, सतविंदर कौर सैनी, कुदरत छाबड़ा, शरण कौर छाबड़ा, लवली लांबा, रविंदर कौर पवार, निक्की लांबा, मनजीत सिंह, पप्पू छाबड़ा, रिंटू छाबड़ा,नरेंद्र सिंह चमन, हरजीत सिंह छाबड़ा,कमल जस्सल, जगजीत सिंह सोनी,चरणजीत कौर जॉली,सतनाम कौर,रविंदर कौर चंडोक,सुदेश कौर सहित अनेक साध संगत शामिल थे।


