पारिवारिक कारणों से लड़की ने नदी में लगाई छलांग, बची जान

भास्कर न्यूज|रामगढ़ शहर के दामोदर पुल से लड़की के आत्महत्या करने की नीयत से नदी में छलांग दी। पुलिस ने बताया कि पारिवारिक कारणों से लड़की ने छलांग लगाई। हालांकि, लड़की की जान बच गई, पर उसे चोटें आई। पुलिस के सहयोग से उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। यहां, चिकित्सकों ने उसका इलाज किया। जानकारी के अनुसार रविवार की सुबह अचानक 18 वर्षीय लड़की ने दामोदर नदी पुल पर पहुंची थी स्थानीय लोगों ने उसे बचाने के लिए नदी में उतरे। वहीं,तत्काल ही स्थानीय लोगों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। इंस्पेक्टर सह थाना प्रभारी नवीन प्रकाश पांडेय ने बताया कि लड़की इलाज के लिए हॉस्पिटल भेजा गया। जहां से इलाज के बाद उसे घर भेज दिया गया।सूचना पर पुलिस पदाधिकारी सुमंत कुमार दामोदर पुल के नीचे पहुंचे। लड़की रानी बागी क्षेत्र की बताई जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *