पंजाब के लुधियाना में इन दिनों कपड़ा चोर गिरोह का आतंक चरम पर है। शहर के पॉश इलाके में स्थित नामी ब्रांडेड कपड़ों के शोरूम को निशाना बनाकर चोरों ने फिर पुलिस को खुली चुनौती दी है।हंबड़ा रोड स्थित ‘ड्यूक’ कंपनी के शोरूम रात में चोरों ने धावा बोला और लाखों रुपए के कीमती कपड़े ले गए।
इतना ही नहीं शातिर चोर वारदात का कोई सुराग न छूटे, इसके लिए शोरूम में लगा DVR भी साथ ले गए। शहर में कुछ समय से लगातार हो रही कपड़ा चोरी की घटनाओं को एक ‘गैंग’ के सक्रिय होने की आशंका को बल दिया है। गेट तोड़कर शोरूम में घुसे चोर शोरूम के मालिक गगन जैन ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी दुकान प्रताप सिंह वाला के पास हंबड़ा रोड पर है। उन्होंने बताया कि 20-21 नवंबर 2025 की दरमियानी रात चोरों ने उनके शोरूम के ऊपरी गेट का कुंडा तोड़कर अंदर दाखिल हुए। चोरों ने शोरूम से लाखों रुपए का ब्रांडेड कंपनी का कपड़ा चोरी किया। चोर सीसीटीवी फुटेज का डीवीआर भी चुरा लिया। हालाकि इस मामले में थाना पीएयू (PAU) में गगन जैन की शिकायत पर अज्ञात चोरों के खिलाफ BNS की धारा 331(4) और 305 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस फिलहाल आस-पास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है, ताकि कोई सुराग मिल सके। क्या एक्टिव हो गया है शातिर गैंग हंबड़ा रोड की इस बड़ी चोरी ने लोगों की नींद उड़ा दी है। पिछले कुछ हफ्तों में लुधियाना में कपड़ा चोरी की ये तीसरी बड़ी घटना है। इससे लगता है कि शहर में कोई संगठित ‘कपड़ा चोर गिरोह’ सक्रिय हो गया है इनचोरियों में तरीके एक जैसे है। चोर ब्रांडेड शोरूम और होलसेल की दुकानें निशाना बन रही हैं और सबूत मिटाने के लिए डीवीआर ले जाते हैं। कुछ दिनों में तीसरी चोरी


