फाजिल्का में शादी के घर में मातम:हादसे में युवक की मौत, एक दिन पहले थी भाई की शादी, रिश्तेदारों को रेलवे स्टेशन छोड़ने गया था

फाजिल्का फिरोजपुर हाईवे पर एक सड़क हादसे में युवक की जान चली गई। वह बाइक पर घर लौट रहा था कि रास्ते में लोडर ( छोटा हाथी) टक्कर हो गई। हादसा इतना भयानक था कि वह बुरी तरह से जख्मी हो गया। उसे फाजिल्का के सरकारी अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि हादसे में जान गंवाने वाले युवक की उम्र 22 साल है। उसके भाई की एक दिन पहले शादी थी। इसको लेकर घर में आए रिश्तेदारों आए थे। आज वह एक रिश्तेदार को रेलवे स्टेशन छोड़ने गया था। वहां से लौटते वक्त यह हादसा हुआ। युवक की मौत से घर की खुशियां मातम में बदल गईं। रविवार को थी भाई की शादी मृतक 22 वर्षीय हरबंस के मामा के बेटे जसवंत सिंह ने बताया कि हरबंस के भाई की रविवार को ही बारात आई थी। घर में खुशियों का माहौल था। सब नाच गा रहे थे। शादी समारोह में आए रिश्तेदार एक-एक करके घर को लौटने लगे। आज हरबंस रिश्तेदारों को रेलवे स्टेशन छोड़ने के लिए बाइक पर चला गया रिश्तेदारों को छोड़ने स्टेशन गया था युवक हरबंस ​रिश्तेदारों को रेलवे स्टेशन पर छोड़कर वापस आ रहा था तो रास्ते में छोटा हाथी वाहन से उसकी टक्कर हो गई। हादसा इतना भयानक था कि छोटे हाथी के पीछे लगा लोहे का डाला टूट गया। हादसे में हरबंस बुरी तरह से जख्मी हो गया। जानकारी पर वह लोग मौके पर पहुंचे और उसे फाजिल्का के सरकारी अस्पताल ले आए। जहां पर डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर की जांच हादसा कैसे हुआ है किसकी गलती है। इसके बारे में अभी कुछ स्पष्ट नहीं हैं। पुलिस इसकी जांच कर रही है। मौके पर पहुंचे सदर थाना के पुलिस अधिकारी रमेश चंद ने चश्मदीद व अन्य लोगों से बातचीत कर जांच की जा रही है। उनका कहना है कि पड़ताल ​की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *