अयोध्या में राम मंदिर के शिखर पर धर्मध्वज फहराने की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। शहर को 100 टन फूलों से सजाया जा रहा है। सड़कों पर लाइट और बैनर लगाए जा रहे हैं। नगर निगम की टीम मंदिर के आसपास एरिया से स्ट्रीट डॉग और छुट्टा जानवरों को पकड़कर दूसरी जगहों पर भेज रही है। आज सुबह 20 स्ट्रीट डॉग पकड़े गए। मंदिर पर फहराने वाला धर्मध्वज जन्मभूमि पहुंच चुका है। मंगलवार को PM मोदी मंदिर के 191 फीट ऊंचे शिखर पर पहली बार ध्वज फहराएंगे। सीएम योगी आज समारोह की तैयारियों का जायजा लेने पहुंचेंगे। संघ प्रमुख मोहन भागवत भी आ रहे हैं। कथावाचक देवकीनंदन का हनुमानगढ़ी के महंत राजूदास ने गदा देकर स्वागत किया। राम जन्मभूमि और आसपास के एरिया की सिक्योरिटी बढ़ा दी गई है। हेलिकॉप्टर से निगरानी की जा रही है। ATS कमांडो और CRPF के जवानों ने मंदिर को घेर रखा है। मंदिर सुरक्षा 5 लेयर में की गई है। इसमें SPG, NSG, ATS, CRPF और PAC जवान शामिल हैं। यूपी पुलिस और स्पेशल सिक्योरिटी फोर्स (SSF) की टीम भी लगी है। समारोह में उन 100 दानदाताओं को आमंत्रित किया गया है, जिन्होंने राम मंदिर निर्माण में 2 करोड़ से ज्यादा दान दिया था। हालांकि, शंकराचार्यों को नहीं बुलाया गया है। ट्रस्ट ने अपील की है कि 25 नवंबर को आम श्रद्धालु रामलला के दर्शन के लिए न आएं। 23 नवंबर की रात 11 बजे से अयोध्या की तरफ लोडर गाड़ियां जैसे- ट्रक, ट्रैक्टर, DCM रोक दी गई हैं। यह सख्ती 26 नवंबर की आधी रात तक रहेगी।
5 तस्वीरें देखिए… अयोध्या से जुड़ी पल-पल की अपडेट के लिए नीचे एक-एक ब्लॉग से गुजर जाइए…


