सिलवानी में जमुनिया घाट पर गुरुवार रात दंपती बाइक समेत खाई में गिर गई। हादसे में पत्नी की मौके पर मौत हो गई, जबकि पति गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की मदद से उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया। गुरुवार रात सुदामा, पत्नी राधा को लेकर बाइक से सिलवानी जा रहा था। जमुनिया घाट पर अचानक सामने से एक कार आ गई। तेज लाइट पड़ने से बाइक अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। हादसे के बाद राहगीरों ने घायल सुदामा को सिविल अस्पताल सिलवानी में पहुंचाया। बाइक सवार युवक ट्रक से जा टकराया सियरमऊ जंगल के पास गुरुवार एक और हादसे में बाइक सवार ट्रक से टकरा गया। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। नगझिरी निवासी सोनू अहिरवार सिलवानी से मजदूरी कर गांव नागझिरी लौट रहा था, जहां वह हादसे का शिकार हो गया। युवक को प्राथमिक इलाज के लिए सिविल अस्पताल सिलवानी ले जाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर होने के कारण उसे जिला रेफर कर दिया गया।


