फाजिल्का थाने में आपस में भिड़े दो पक्ष:राजीनामे के लिए आए थे, पुलिस ने छुड़वाया, पांच लोगों पर केस

फाजिल्का जिले के सदर थाने में बने वूमेन सेल में पारिवारिक मामले में राजीनामा के लिए आए दो पक्ष आपस में भिड़ गए। एक दूसरे से मारपीट करने लगे। जिसको लेकर थाने में जमकर हंगामा हुआ। हंगामा होते देख मौके पर पुलिस कर्मचारी पहुंच गए, जिन्होंने दोनों पक्षों को छुड़वाया और अलग-अलग किया। इसके बाद वूमेन सेलिंग इंचार्ज दफ्तर में मौके पर आए और जिन्होंने अब दोनों पक्षों को बुलाया है। मामले को सुलझाने का प्रयास किया गया, लेकिन अब पुलिस ने मामले में पांच लोगों पर मुकदमा दर्ज कर दिया है। शमशाबाद में दंपती में झगड़ा जानकारी देते हुए आलमशाह के रहने वाले बलदेव सिंह सुक्खा ने बताया कि टाहलीवाला की लड़की गांव शमशाबाद में विवाहित है। इस दौरान दोनों पति-पत्नी में झगड़ा हुआ और मामला थाने तक पहुंच गया। मामले में दोनों पक्षों में राजीनामा करवाने के लिए वह सदर थाना के ऊपर बने वूमेन सेल में पहुंचे थे। इसी दौरान थाने में ही दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए। मौके पर हंगामा होते देखकर सदर थाना पुलिस कर्मचारी पहुंचे, जिन्होंने दोनों पक्षों को छुड़वाया। मामले की सूचना वूमेन सेल इंचार्ज को मिली, तो मौके पर वूमेन सेल इंचार्ज मैडम वीर रानी पहुंचे। जिनके द्वारा दोनों पक्षों को बुलाया और मामला सुलझाने का प्रयास किया गया। दोनों पक्षों में पंचायत के दौरान मारपीट फाजिल्का के सिटी थाना पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए लड़के पक्ष के बयानों के आधार पर लड़की पक्ष के पांच लोगों पर मुकदमा दर्ज कर दिया है। पुलिस के मुताबिक वूमेन सेल सदर फाजिल्का में दो पक्षों की पंचायत की जा रही थी कि इस दौरान एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के लोगों पर हमला किया और मारपीट की। जिस पर शिकायत दर्ज करवाई गई। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पूजा, गुरदीप सिंह, जोबन, सोनू और कृष्ण सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है और आगे की कार्यवाही की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *