खरीदी केंद्रों में अव्यवस्था पर कटनी कलेक्टर नाराज:सहकारिता के सहायक आयुक्त के खिलाफ विभागीय जांच के निर्देश, केंद्र प्रभारी और नोडल अधिकारी को नोटिस

कटनी के बहोरीबंद क्षेत्र के समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन केंद्रों का कलेक्टर दिलीप कुमार यादव ने निरीक्षण किया है। कलेक्टर ने बहोरीबंद के धान उपार्जन केन्द्र धूरी के नर्मदांचल वेयरआउस, केवलारी उपार्जन केन्द्र, डबल लॉक केन्द्र बाकल और खरीदी केन्द्र बाकल की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। धान खरीदी में अव्यवस्था मिलने पर कलेक्टर ने की सख्त कार्रवाई उपार्जन केन्द्रों में पर्याप्त व्यवस्था नहीं पाए जाने पर कलेक्टर ने सहकारिता के सहायक आयुक्त राजयशवर्धन कुरील के खिलाफ विभागीय जांच संस्थित करने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर ने केवलारी उपार्जन केन्द्र के नोड़ल अधिकारी दिव्या किरोही के वेतन कटौती करने और उपार्जन केन्द्र धूरी, बाकल के खरीदी प्रभारी, नोडल अधिकारी को धान के व्यवस्थित परिवहन, तौल की व्यवस्था नहीं करने पर कारण बताओ नोटिस जारी किया है। किसानों को टोकन और पंजीकरण प्रक्रिया में हो रही परेशानी उन्होंने उपार्जन केन्द्रों के निरीक्षण के दौरान उपस्थित संचालक से समर्थन मूल्य पर अब तक खरीदी गई धान की मात्रा, उसका उठाव, स्टेकिंग, किसानों का पंजीयन, टोकन व्यवस्था, हमालों की संख्या, बारदाना की उपलब्धता की जानकारी भी ली। कलेक्टर ने उपार्जन केंद्र के नोड़ल अधिकारियों और प्रभारियों को कहा है कि शासन द्वारा खरीदी के लिए जारी निर्देशों के अनुरूप धान खरीदी कार्य को कार्य करें। कलेक्टर ने कहा कि किसानों को किसी भी प्रकार से परेशानी नहीं होनी चाहिए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *