अबोहर में दवाई समझकर लड़की ने खाई सल्फास:तड़पता हुआ अस्पताल लेकर पहुंचे परिजन, फिर बठिंडा ले जाते समय तोड़ा दम

अबोहर क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार देर रात 17 वर्षीय नाबालिग लड़की प्रियंका की सल्फास के सेवन से मौत हो गई। दवा समझकर सल्फास खाने के बाद उसकी हालत बिगड़ गई। परिजन उसे तुरंत अबोहर के अस्पताल ले गए, जहां से गंभीर स्थिति को देखते हुए बठिंडा रेफर कर दिया गया। लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। मृतका के पिता गांव के पंच हैं। जानकारी के अनुसार, प्रियंका पुत्री जसराम 12वीं कक्षा की छात्रा थी। घटना के समय उसका परिवार किन्नू तोड़ने के लिए मजदूरी पर गया हुआ था। घर पर अकेली प्रियंका की अचानक तबीयत खराब हुई और घबराहट में उसने दवा की जगह सल्फास का सेवन कर लिया। उसका जन्मदिन करीब एक सप्ताह बाद आने वाला था। अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम शाम को जब परिजन घर लौटे, तो उन्होंने प्रियंका को तड़पता देखा और तुरंत उसे अबोहर के अस्पताल पहुंचाया। वहां से उसे बठिंडा रेफर किया गया, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई। आज सुबह प्रियंका के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अबोहर अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया। मामले की जांच कर रही पुलिस थाना सदर पुलिस मामले की जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि लड़की की मौत दवा के सेवन से हुई है। मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद होगी। गांव के सरपंच गुलजीत सिंह भी अस्पताल पहुंचे और घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *