बिहार भाजपा अध्यक्ष ने की बाबा बैद्यनाथ की पूजा:स्वास्थ्य मंत्री को SIR पर दिया जवाब, कहा-बिना समझे बयानबाजी बंद करनी चाहिए

बिहार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और उद्योग मंत्री दिलीप जायसवाल ने विधानसभा चुनाव में पार्टी की जीत के बाद देवघर का दौरा किया। उन्होंने बाबा बैद्यनाथ मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना की और मीडिया से बातचीत में कई अहम मुद्दों पर अपनी राय रखी। इस दौरान, उन्होंने झारखंड में स्पेशल इंटेंसिव रिवीज़न (एसआईआर) को लेकर दिए झारखंड स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी द्वारा दिए गए बयान पर पर निशाना साधा। दिलीप जायसवाल जायसवाल ने कहा कि “इरफान अंसारी जैसे लोग असंवैधानिक बातें करते हैं, जिनके जवाब के लिए कानून ही काफी है।” क्या इरफान अंसारी SIR का असली मतलब जानते हैं: दिलीप जायसवाल दिलीप जायसवाल ने सवाल उठाया कि क्या इरफान अंसारी SIR का असली मतलब जानते हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि SIR का अर्थ मतदाता सूची का विशेष पुनरीक्षण है, जिसमें मृत मतदाताओं और भारतीय नागरिक न होने वालों के नाम हटाए जाते हैं। उन्होंने कहा कि इरफान अंसारी को ऐसे गंभीर मुद्दों पर जवाब देना चाहिए और बिना समझे बयानबाजी बंद करनी चाहिए। वे बिहार चुनाव से पहले भी बाबा बैद्यनाथ के दरबार आए थे और जीत के बाद पुनः आशीर्वाद लेने पहुंचे हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि बाबा बैद्यनाथ सबकी मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं। बिहार की जनता ने खासकर युवाओं ने भाजपा को ऐतिहासिक समर्थन दिया दिलीप जायसवाल ने कहा कि बिहार की जनता ने खासकर युवाओं ने भाजपा को ऐतिहासिक समर्थन दिया है। सरकार अब युवाओं के रोजगार को पहली प्राथमिकता देगी। उद्योग मंत्री के रूप में उन्होंने रोजगार सृजन और औद्योगिक विकास पर तेजी से काम करने का भरोसा दिलाया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *