दतिया में उनाव रोड इलाके में रहने वाली महिला के साथ रेप का मामला सामने आया है। परिचित युवक उसे नौकरी दिलाने का झांसा देकर भोपाल ले गया, जहां घटना को अंजाम दिया। सिविल लाइन पुलिस ने शुक्रवार को केस दर्ज किया। उनाव रोड निवासी 34 वर्षीय महिला ने शिकायत में बताया कि वह देवेंद्र शर्मा को जानती है। 8 अक्टूबर को वह उसे नौकरी का झांसा देकर भोपाल ले गया था। वह एक होटल में लेकर गया और दुष्कर्म किया। विरोध करने पर वहीं छोड़कर भाग गया। थाना प्रभारी सुनील बानोलिया का कहना है कि महिला की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया गया है। मामला भोपाल का होने के कारण आगे की कार्रवाई भोपाल पुलिस करेगी।


