रायगढ़ में MSP प्लांट में हादसा:कन्वेटर बेल्ट की चपेट में आने से मजदूर की मौत, मामले की जांच में जूटी पुलिस

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला में MSP स्पंज आयरन प्लांट में हादसा होने से एक मजदूर की मौत हो गई। मजदूर अपने साथियों के साथ प्लांट में काम कर रहा था। तभी अचानक उसका हाथ कन्वेटर बेल्ट में फंस गया और काफी खून बहने से उसकी मौत हो गई। घटना चक्रधर नगर थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के मुताबिक जांजगीर-चांपा जिला का रहने वाला लक्ष्मण साहू 40 साल पिछले कुछ समय से अन्य मजदूरों के साथ आकर जामगांव स्थित MSP प्लांट में काम कर रहा था। सोमवार की सुबह तकरीबन 11 बजे लक्ष्मण साहू अन्य मजदूरों के साथ प्लांट के भीतर काम कर रहा था। तभी काम करते समय एकाएम कन्वेटर बेल्ट की चपेट में उसका हाथ फंस गया और काफी खून बहने लगा। घटना को देखकर आसपास के अन्य मजदूरों के बीच अफरा-तफरी निर्मित हो गई। जिसके बाद तत्काल मामले की जानकारी प्लांट के अधिकारियों को दी गई।
ईलाज के लिए ले जाते समय में मौत हुई
इसके बाद किसी तरह उसे ईलाज के लिए अस्पताल ले जाया जा रहा था कि रास्ते में उसकी मौत हो गई। घटना के बाद मामले की सूचना चक्रधर नगर थाना में दी गई। पुलिस मौके पर पहुंचकर पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल काॅलेज अस्पताल में भेजवाया। पुलिस मामले में मर्ग कायम कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *