मिर्जापुर में धारदार हथियार से सपा कार्यकर्ता की हत्या:पिता ने अखिलेश यादव से कहा- मेरी मदद करें, आपका सिपाही मर गया

मिर्ज़ापुर में देर रात धारदार हथियार से हमला कर 22 साल के सपा कार्यकर्ता प्रियांशु ओझा की हत्या कर दी गई। वारदात को उस वक्त अंजाम दिया गया जब वह अपने घर लौट रहा था। शोरगुल सुनकर आसपास के लोग घर के बाहर निकले। लोगों के बाहर निकलने पर हमलावर भाग निकले। गंभीर रूप से घायल युवक को मंडलीय पता ले जाया गया। जहा उसे मृत घोषित कर दिया गया। घटना कटरा कोतवाली थाना क्षेत्र के हरना की गली की है। मृतक के परिजनों ने थाने में तीन लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर दी हैं। पुलिस मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुटी है। मृतक के परिजनों ने पुलिस पर हीला हवाली का आरोप लगाते हुए अखिलेश यादव से मदद की गुहार लगाई है। कहा ही कि हमारी मदद करें आपका कार्यकर्ता मर गया। खून की फुहार करीब 10 फीट दूर गिरी
प्रियांशु रात करीब 9:30 बजे स्कूटी से अपने घर लौट रहा था। हरना की गली में प्रवेश करने के बाद शिव जी के मंदिर में बैठे मोहल्ले के युवकों ने उसे घेर लिया। कहासुनी के बाद उस पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में प्रियांशु लहूलुहान हो गया। खून की फुहार करीब 10 फीट तक आसपास के मकानों पर पड़ी। शोर गुल सुनकर मोहल्ले के लोग बाहर निकले। लोगों के आने पर हमलावर भाग निकले। घर से 150 मीटर दूर वारदात
हमले की जानकारी मिलने पर घर में कोहराम मच गया। घटना घर से 150 मीटर दूरी पर हुई है। गंभीर रूप से घायल युवक को दो पहिया वाहन पर ही बैठा कर परिजन अस्पताल भागे। रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। कुछ दिन पहले मोहल्ले के लड़कों से हुआ था विवाद
बताया गया कि कुछ दिनों पूर्व ही मोहल्ले के युवक से विवाद हुआ था। जिसे लेकर रंजिश कर बैठे युवक ने योजना बनाकर वारदात को अंजाम दिया। धारदार हथियार के तीन चोट मृतक के सिर पर बताए गए हैं। पुलिस शव को कब्जे में लेकर कानूनी कार्रवाई में जुटी है। अखिलेश यादव से लगाई मदद की गुहार, कहा- आपका कार्यकर्ता मर गया, मदद करो
मृतक के पिता सुरेश चंद्र ओझा ने बताया- मेरा बेटा जो समाजवादी पार्टी का कार्यकर्ता था। उसकी निर्मम हत्या की गई है। उन्होंने अखिलेश यादव से मदद की गुहार लगाते हुए कहा है कि हमारी मदद करें, आपका कार्यकर्ता सिपाही मर गया । उसकी हत्या कर दी गई। मेरा बेटा सपा का जुझारू कार्यकर्ता था। वह एक सपा के कार्यक्रम और प्रदर्शन में शामिल होता था। अखिलेश यादव भी उससे कई बार मिल चुके हैं। परिजनों ने पुलिस को तहरीर देकर तीन युवकों को नामजद किया हैं। पुलिस मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही है। ———————————————– ये भी पढ़ें… भाजपा विधायक पर फायरिंग, बाल-बाल बचे:पत्नी संग वॉक पर निकले थे; लखीमपुर में घर से 100 मीटर दूर वारदात लखीमपुर खीरी में भाजपा विधायक सौरभ सिंह ‘सोनू’ पर फायरिंग हुई है। वह बाल-बाल बच गए। वारदात उस वक्त हुई, जब बुधवार रात विधायक पत्नी के साथ वॉक पर निकले थे। घटना के बाद आरोपी फायरिंग करते हुए फरार हो गए। वारदात विधायक के घर से 100 मीटर दूर हुई। सौरभ सिंह कस्ता से विधायक हैं। पत्नी खुशबू सिंह मितौली से ब्लॉक प्रमुख हैं। विधायक का घर सदर कोतवाली के शिव कॉलोनी में है। वह अपने पिता पूर्व राज्यसभा सांसद जुगल किशोर के साथ रहते हैं। पढ़ें पूरी खबर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *