बीजापुर जिले के तारलागुड़ा चेकपोस्ट पर बड़ी कार्रवाई की गई है। यहां तेलंगाना से छत्तीसगढ़ लाए जा रहे तीन ट्रकों से कुल 765 क्विंटल धान जब्त किया गया। पूछताछ में चालकों ने बताया कि यह धान तेलंगाना के मुलगु जिले से ‘पेन सीड्स’ नामक माध्यम से रायपुर-दुर्ग भेजा जा रहा था। हालांकि, मौके पर न तो डिलीवरी ऑर्डर और न ही कोई वैध परिवहन संबंधी दस्तावेज प्रस्तुत किए जा सके। सीमावर्ती इलाकों में कड़ी निगरानी जिला प्रशासन समर्थन मूल्य पर धान खरीदी व्यवस्था को पारदर्शी और दुरुपयोग रहित बनाए रखने के लिए सीमावर्ती इलाकों में लगातार कड़ी निगरानी रख रहा है। इसी क्रम में 24 नवंबर को यह कार्रवाई की गई। जब्त किए गए ट्रकों में कुल 765 क्विंटल धान लदा हुआ था। तीनों वाहनों का विवरण इस प्रकार है: आगे की जांच में जुटी पुलिस तहसीलदार लक्ष्मण राठिया और मंडी उपनिरीक्षक देवराज ठाकुर ने यह कार्रवाई की। तीनों वाहनों को जब्त कर थाना प्रभारी तारलागुड़ा हुलाल चंद्राकर की सुपुर्दगी में दे दिया गया है। पुलिस ने संबंधित प्रकरण दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि समर्थन मूल्य पर धान खरीदी को निष्पक्ष बनाए रखने के लिए धान के अवैध परिवहन और भंडारण पर भविष्य में भी इसी तरह की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।


