जनशिक्षक 5000 की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार:आरोपी ने कहा था- अगर नौकरी पर रहना है तो हर साल 10 हजार रुपए देना होंगे

लोकायुक्त टीम ने शुक्रवार को आलीराजपुर जिले के जनशिक्षा केंद्र उदयगढ़ के जनशिक्षक को 5000 रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी जनशिक्षक ने अतिथि शिक्षक से 10 हजार रुपए की रिश्वत मांगी थी। उप पुलिस अधीक्षक (डीएसपी) दिनेश चंद्र पटेल ने बताया कि प्राथमिक शाला तड़वी फलिया, उदयगढ़ में पदस्थ आवेदक अतिथि शिक्षक खीमा अजनार (43) ने शिकायत की थी कि माध्यमिक शिक्षक जन शिक्षा केंद्र उदयगढ़ के मनीष भावसार ने 26 नवंबर को मेरे स्कूल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्कूल में बच्चे कम होना बताकर नौकरी से हटाने की बात कही। उनका कहना था कि अगर नौकरी पर रहना हो तो तुम्हें हर साल 10 हजार रुपए देना होंगे। यदि तुम मुझे पैसे नहीं दोगे तो मैं तुम्हें नौकरी से हटवा दूंगा। वह लगातार धमकी दे रहा था। इसके बाद लोकायुक्त टीम ने आरोपी मनीष भावसार को 5 हज़ार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथ ट्रैप किया। कार्रवाई के दौरान निरीक्षक राजेश ओहरिया, आरक्षक विजय शेलार, आदित्य भदौरिया, शिव प्रकाश पाराशर, आशीष नायडूत, शेर सिंह भी शामिल थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *