भांडेर में अधेड़ को गोली मारी:घर के बाहर आग तापते समय हमलावरों ने फायर किया, झांसी रेफर

कस्बा भांडेर के बजरिया मोहल्ले में अज्ञात बदमाशों ने एक शख्स को गोली मार दी। वे घर के बाहर बैठकर आग ताप रहे थे, तभी उन पर हमला हुआ। घायल को भांडेर अस्पताल ले जाया गया, जहां से झांसी रेफर कर दिया गया है। घटना गुरुवार रात साढ़े 10 बजे हुई। भांडेर एसडीओपी कार्णिक श्रीवास्तव ने बताया कि बजरिया मोहल्ले में रहने वाले कृष्णकांत पिता बद्रीप्रसाद पाण्डेय (53) पर हमला हुआ है। वे परिवार के साथ घर के बाहर बैठकर आग ताप रहे थे। अज्ञात बदमाश अचानक से आए और उन पर फायर कर दिया। गोली उनके मुंह में लगी। परिवारवाले उन्हें तत्काल भांडेर अस्पताल ले गए, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद झांसी रेफर कर दिया गया। पुलिस का कहना है कि घायल और परिवार से बात करने के बाद कुछ क्लू मिल मिल सकता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *