अजमेर में विवाहिता से गैंगरेप:अश्लील फोटो-वीडियो वायरल करने के दी धमकी, 8 युवकों पर हुई FIR

अजमेर जिले के केकड़ी सदर थाना क्षेत्र में विवाहिता से गैंगरेप का मामला सामने आया है। पीड़िता ने आरोपियों पर अपहरण कर गैंगरेप करने और अश्लील वीडियो से वायरल करने का आरोप लगाया है। पीड़िता की ओर से 8 युवकों के खिलाफ थाने में शिकायत दी गई है। पुलिस ने गैंगरेप सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। केकड़ी सदर थाना पुलिस के अनुसार पीड़िता ने कोर्ट के जरिए थाने पर मुकदमा दर्ज करवाया है। पीड़िता ने शिकायत देकर बताया कि उसकी एक युवक से जान पहचान हुई थी। इसी का फायदा उठाकर आरोपी ने अपने पास बुलाया और उसके साथ रेप कर अश्लील वीडियो बना लिए। बाद में उसे किसी को नहीं बताने की धमकी दी गई। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपी के द्वारा अश्लील वीडियो वायरल करने के धमकी देकर उसे बुलाया और अपने अन्य साथ साथियों के साथ मिलकर उसके साथ रेप किया गया। साथ ही उसे अश्लील वीडियो वायरल कर उसे बदनाम करने की धमकी दी गई। कुछ दिनों बाद आरोपियों ने वापस उसका अपहरण कर एक फैक्ट्री में ले गए और उसे नशीला प्रसाद खिलाकर वापस गैंगरेप किया। पीड़िता ने बताया पति ने थाने में मुकदमा दर्ज करवाया जहां पुलिस ने तलाश कर पति के सुपुर्द कर लिया था। कुछ समय बाद आरोपी वापस आए और उसे खेत में ले जाकर रेप करने का प्रयास किया लेकिन आसपास के लोगों को आता देख वहां से भाग गए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *