शादी वाले घर में डकैती, दूल्हे को गोली मारी:करनाल में परिवार बंधक बनाया; गनपॉइंट पर महिलाओं के गहने उतरवाए, पांचों गिरफ्तार

हरियाणा के करनाल में सोमवार सुबह 5 बदमाशों ने ठेकेदार के परिवार को बंधक बनाकर डकैती की। वारदात SP कैंप ऑफिस से महज 100–150 मीटर की दूरी पर स्थित सुभाष कॉलोनी में हुई। बदमाशों ने 45 मिनट तक परिवार को बंधक बनाए रखा। इस दौरान उन्होंने महिलाओं से गहने उतरवाए, घर में रखा कैश और शादी के लिए तैयार की गई ज्वेलरी लूट ली। विरोध करने पर दूल्हे को गोली मार दी। घर में 10 दिन बाद शादी है। बदमाश वारदात के बाद घर में लगी सीसीटीवी DVR और एक साल पहले ली वरना कार भी साथ ले गए। जाते-जाते आरोपियों ने 5 राउंड फायर किए। ​​​​​ फायरिंग की आवाज सुनकर कॉलोनी के लोग बाहर निकले और तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही SP के साथ CIA, सिविल लाइन थाना पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। सूत्रों के मुताबिक बदमाश बंसत बिहार के पास वरना गाड़ी को छोड़कर फरार हो गए, जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया है। बदमाश कितना कैश और कितनी ज्वेलरी ले गए, इसकी अब तक स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पाई है। हालांकि परिवार 50 से 80 लाख रुपए का नुकसान बता रहा है। पुलिस ने महज 3 घंटे के भीतर डेराबस्सी से पांचों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। बदमाशों को गिरफ्तार करने के लिए जिला पुलिस ने पड़ोसी जिला पुलिस को भी अलर्ट मोड़ पर कर दिया था। सीईए इंचार्ज संदीप कुमार की अध्यक्षता में टीम द्वारा डकैती की वारदात को अंजाम देने वाले पांच आरोपी राजीव उर्फ राजा रामपाल निवासी ताजगंज लुधियाना, दीपक उर्फ हैरी निवासी बहादुरगढ़ रोड शिवपुरी लुधियाना, प्रिंस कुमार,अमृत पाल निवासी शिमलापुरी बरोटा रोड लुधियाना, अभिषेक निवासी शिमलापुरी जीतो मार्केट लुधियाना पंजाब को जीरकपुर से काबू किया गया। पुलिस प्रारंभिक जांच-पड़ताल एवं पूछताछ में सामने आया कि डकैती के दौरान बदमाशों ने किसी को कॉल की थी। उसे कॉल पर कहा था कि तुमने जितना पैसा और ज्वेलरी बताया था, वो यहां नहीं मिली है। डकैती के दौरान बदमाशों ने दुल्हन परिवार की ओर से दिए डॉलर-पैसा व अन्य सामान भी ले लिया था। वहीं, पांचों बदमाशों को पुलिस ने अंबाला CIA पुलिस की मदद से गिरफ्तार किया है। बदमाशों ने बताया कि दूल्हे के नव-निर्मित कोठी में काम करने वाले श्रमिक शामिल हो सकते हैं। जिन्होंने ही यह पूरी रेकी व जानकारी डकैतों को दी थी। बसंत बिहार के पास से डकैतों ने पकड़ा ऑटो डकैतों ने बसंत बिहार के आसपास से ऑटो पकड़ा था और बसंत बिहार में ही गाड़ी खड़ी कर दी थी। जहां से वे ऑटो से करनाल के नए बस स्टैंड पर पहुंचे और वहां से बस पकड़ी। ऑटो वाले ने बताया कि ऑटो में पांच लोग बैठे थे और उनको नए बस स्टैंड पर छोड़ दिया था। इन लोगों ने बसंत विहार से ऑटो लिया था। उन लोगों के पास एक बैग भी था। दूल्हे के दोस्त ने बताया कैसे हुई वारदात, 6 अहम बातें… SP गंगाराम ने क्या कहा, 2 पॉइंट में पढ़िए दूल्हा ऑस्ट्रेलिया से शादी के लिए आया
दूल्हा आदित्य ऑस्ट्रेलिया में रहता है और वहां एक कंपनी में नौकरी करता है। शादी के लिए वह 10 दिन पहले ही ऑस्ट्रेलिया से भारत आया था। आदित्य का एक छोटा भाई भी है। गोली लगने के बाद पिता मनोज अपने बेटे के साथ विर्क अस्पताल में मौजूद हैं। आदित्य की बुआ USA से शादी के लिए करनाल आई हैं। आदित्य की दुल्हन कनाडा में रहती है
आदित्य की जिस लड़की से शादी होनी है वह कनाडा में PR पर है। आदित्य भी ऑस्ट्रेलिया में PR है। करनाल के द रुतबा पैलेस में शादी समारोह होगा। दोनों परिवार तैयारियों में लगे हुए थे। परिवार को शक है कि किसी अंदर के व्यक्ति ने ही सूचना दी है। क्योंकि बदमाशों को घर के बारे में हर चीज की जानकारी थी। DVR कहां रखा है, कार की चाबी कहां है और ज्वेलरी किस जगह रखी हुई है। फिलहाल पुलिस इस एंगल पर जांच कर रही है और सभी से पूछताछ जारी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *