सिमडेगा में पिता-पुत्री के बीच ऐसा विवाद हुआ कि बेटी ने पिता की हत्या कर दी। घटना बीती देर रात ठेठईटांगर थाना क्षेत्र के कोनमंजरा मांझी टोली की है। यहां बेटी ने धारदार हथियार (करनी) से पिता पर कई बार वार कर दिया। पिता ने पड़ोस में भागकर जान बचाने का प्रयास किया पर उसकी पड़ोसी के आंगन में ही मौत हो गई। घटना से पहले पिता-पुत्री के बीच किसी बात पर विवाद हुआ था। राजमिस्त्री का करता था काम गुरुवार को जब लोगों ने राजमिस्त्री का शव देखा तो पूरे गांव में सनसनी फैल गई। इधर, पुलिस ने आरोपी लड़की कुंती को गिरफ्तार कर लिया है। वो मानसिक रूप से विक्षिप्त है। मृतक की पहचान सोमारू बड़ाइक के रूप में की गई। वो राजमिस्त्री का काम करता था। सोमारू खून से लथपथ हो गया
पड़ोसियों ने बताया कि बुधवार की रात सोमारू और कुंती के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ। इसके बाद कुंती ने घर में पड़े करनी को उठाया और सोमारू पर वार करना शुरू कर दिया। सोमारू खून से लथपथ हो गया और जान बचाने के लिए पड़ोस के घर की ओर भागा। विधायक प्रतिनिधि पहुंचे घटनास्थल पर
पड़ोसी के आंगन में पहुंचकर सोमारू ने दम तोड़ दिया। इधर, घटना की सूचना के बाद कोलेबिरा विधायक नमन विक्सल कोंगाड़ी के निर्देश पर विधायक प्रतिनिधि मो. शमी आलम भी घटनास्थल पहुंचकर हालात का जायजा लिया। वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस ने हत्या की आरोपी कुंती को हिरासत में लेकर छानबीन कर रही है। ये भी पढ़िए हजारीबाग में बाइक समेत कुएं में कूदा युवक, मौत:बचाने में चार की भी गई जान, पत्नी से विवाद के बाद कुएं में लगाई थी छलांग हजारीबाग में बुधवार को कुएं में डूबने से पांच लोगों की मौत हो गई। घटना चरही के चुरचू प्रखंड स्थित सड़वाहा गांव में हुई। एक युवक अपनी पत्नी से विवाद के बाद बाइक समेत कुएं में कूद गया। इससे उसकी मौत हो गई। इधर, उसे बचाने के लिए चार लोग कुएं में उतरे और उनकी भी जान चली गई। मृतकों में सुंदर करमाली, राहुल करमाली, सूरज भुइयां, विनय करमाली और पंकज करमाली शामिल है। विनय करमाली और पंकज करमाली सगे भाई थे। वहीं, राहुल करमाली अपने घर का इकलौता चिराग था। पढ़िए पूरी खबर…


