26 नवंबर को छत्तीसगढ़ आ रहे हैं सचिन पायलट:एसआईआर अभियान की करेंगे समीक्षा, पायलट के दौरे के पहले जारी हो सकती है जिलाध्यक्षों की लिस्ट

कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट 26 नवंबर को दो दिन के दौरे पर छत्तीसगढ़ आ रहे हैं। सचिन पायलट प्रदेशभर में चल रहे SIR अभियान की समीक्षा करेंगे और संविधान बचाओ दिवस से जुड़े प्रमुख कार्यक्रमों में शामिल होंगे। सचिन पायलट 26 नवंबर को दोपहर 12:30 बजे रायपुर पहुंचेंगे, जहां से सीधे धमतरी के लिए रवाना होंगे। धमतरी में वे संविधान बचाओ दिवस के आयोजन में शामिल होंगे और इसके बाद SIR अभियान की समीक्षा बैठक लेंगे। धमतरी के कार्यक्रमों के बाद पायलट कांकेर जाएंगे, जहां पार्टी पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक होगी। कांकेर से पायलट देर शाम जगदलपुर पहुंचेंगे। यहां वे अगले दिन यानी 27 नवंबर को SIR अभियान की विस्तृत समीक्षा करेंगे और मीडिया से भी रूबरू होंगे। शाम को दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे। छत्तीसगढ़ में संगठन को मजबूत करने और पार्टी की मौजूदा तैयारियों को परखने के लिए पायलट का यह दौरा काफी अहम माना जा रहा है। पायलट के दौरे के पहले जारी हो सकती है जिलाध्यक्षों की लिस्ट माना जा रहा है कि सचिन पायलट के दौरे के पहले जिलाध्यक्षों की लिस्ट जारी हो सकती है, हाल ही में राजस्थान और तेलंगाना के जिलाध्यक्षों की लिस्ट आने के बाद से ही छत्तीसगढ़ की लिस्ट का इंतजार था और सचिन पायलट के दौरे के पहले लिस्ट जारी होने की संभावना है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *