देशभर में उत्कर्ष कोचिंग संस्थान पर IT की रेड:फीस में टैक्स चोरी को लेकर कार्रवाई, सेंटर से स्टूडेंट्स को बाहर निकाला

देशभर में स्थित उत्कर्ष कोचिंग संस्थान पर IT की टीमों ने शुक्रवार को छापेमारी की। फीस में टैक्स चोरी को लेकर आयकर विभाग की टीम ने उत्कर्ष कोचिंग संस्थान पर कार्रवाई की है। आयकर रेड के दौरान सेंटर पर चल रही क्लासेज में मौजूद स्टूडेंट्स को बाहर निकाला दिया गया। आयकर विभाग के मुताबिक, राजस्थान के जयपुर, जोधपुर सहित प्रायगपुरा, इंदौर, दिल्ली सहित अन्य राज्यों में उत्कर्ष कोचिंग संस्थान पर शुक्रवार सुबह आयकर विभाग की टीमों ने रेड डाली। आयकर छापेमारी के दौरान उत्कर्ष सेंट्स पर क्लासेज चल रही थी। कार्रवाई के दौरान टीमों के पहुंचने पर सेंटर पर बड़ी संख्या में स्टूडेंट्स व टीचर मौजूद थे। IT रेड का पता चलने पर स्टूडेंट्स व स्टाफ में हड़कम्प मच गया। आयकर टीमों ने स्टूडेंट्स को क्लास रूम से बाहर निकाल दिया। IT रेड के दौरान सेंटस के बाहर भारी पुलिस जाब्ते को तैनात किया गया। उत्कर्ष कोचिंग संस्थानों पर आयकर रेड डालने के कारण फीस में टैक्स चोरी को लेकर कार्रवाई करना बताया जा रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *