जमशेदपुर में गोली मारकर युवक की हत्या:बाइक सवार दो अपराधियों ने दौड़ाकर मारी गोली, परिजनों ने दो पर लगाया आरोप

जमशेदपुर में गुरुवार को अपराधियों ने एक ऑटो चालक की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के वक्त ड्राइवर ऑटो पर बैठा था। इसी दौरान बाइक सवार दो अपराधी उसके पास पहुंचे। उन्हें देख ड्राइवर ने भागने का प्रयास किया और इसी दौरान अपराधियों ने उसे गोली मार दी। घटना सोनारी थाना अंतर्गत कार्मेल जूनियर कॉलेज के पास की है। मृतक की पहचान सूरज प्रामाणिक (45) के रूप में की गई। गोली लगने के बाद आसपास के लोगों ने सूरज को एमजीएम अस्पताल पहुंचाया। यहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने कहा- कल्लू और मनोज ने मारी गोली इधर, घटना की सूचना मिलते ही सिटी एसपी कुमार शिवाशीष दल बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच में जुट गए। परिजनों के अनुसार, सूरज पहले सोनारी में ही रहता था। फिलहाल परसुडीह में रह रहा था। मृतक के परिजनों ने कल्लू और मनोज जायसवाल पर हत्या का अरोप लगाया है। कल्लू और मनोज के साथ सूरज का पूर्व से विवाद चल रहा था। उसी का बदला लेने के लिए दोनों ने मिलकर सूरज की हत्या की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *