पुल की रेलिंग से टकराई बाइक, एक सवार की मौत:हादसे में एक जख्मी; दोनों ने पी रखी थी शराब, हेलमेट भी नहीं पहना था

हेलमेट नहीं पहनना और शराब पीकर गाड़ी चलाना दो दोस्तों को भारी पड़ गया। मेदिनीनगर के रेड़मा ओवरब्रिज के रेलिंग से बाइक टकराई और एक की मौत हो गई। जबकि एक गंभीर रूप से जख्मी है। गुरुवार को शव का पोस्टमार्टम एमएमसीएच में किया गया। घटना बुधवार की देर रात हुई। मृतक अनूप कुमार पासवान गढ़वा जिला के भवनाथपुर बुका निवासी मुकेश राम का पुत्र था। जख्मी युवक मनु कुमार पासवान पाटन थानाक्षेत्र के भुरवा नौडीहा के रहने वाले अखिलेश कुमार पासवान बेटा है। बुधवार की रात दस बजे के करीब मनु और अनूप एक ही बाइक से रेड़मा ओवरब्रिज से जा रहे थे। इसी दौरान बाइक अनियंत्रित होकर पुल की रेलिंग से टकरा गई। राहगीरों ने पुलिस को दी सूचना हादसे के बाद काफी देर तक दोनों सड़क पर ही पड़े रहे। रात में रास्ते से गुजर रहे लोगों ने घटना की जानकारी ट्रैफिक प्रभारी समाल अहमद को दी। ट्रैफिक प्रभारी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और दोनों युवकों को पुलिस की गाड़ी से लेकर अस्पताल पहुंचाया। यहां डॉक्टर ने अनूप को मृत घोषित कर दिया। ट्रैफिक प्रभारी समाल अहमद ने बताया कि युवक शराब के नशे में थे और हेलमेट भी नहीं पहना हुआ था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *