जगराओं में शराब व नशा तस्करी का धंधा करने वाले तस्करों ने स्कूल कालेज के नजदीक बने श्मशान घाटों को अपना अड्डा बनाकर शराब न नशा सप्लाई किया जा रहा है। इसका खुलासा होने पर पुलिस ने स्कूल व साइंस कालेज के नजदीक बने तस्करों के अड्डों पर छापा मारकर एक महिला समेत दो तस्करों को पकड़ा है। पुलिस ने आरोपियों से अवैध शराब की बोतलों समेत कुल 28 बोतल शराब बरामद कर अलग अलग थानों में मामले दर्ज किए हैं। आरोपियों की पहचान सोनू कल्यान निवासी गांधी नगर जगराओं और प्रकाश कौर निवासी गांव भूमाल के रूप में हुई है। थाना सिटी के एएसआई रणधीर सिंह ने बताया कि वह पुलिस पार्टी के साथ रायकोट अड्डा में नाकाबंदी कर चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें सूचना मिली कि, आरोपी सोनू कल्याण काफी समय से शराब तस्करी का धंधा करता आ रहा है जोकि साइंस कालेज के नजदीक बने श्मशान घाट के अंदर बै कर अपने ग्राहकों को शराब सप्लाई करता है। पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मौके पर छापा मारकर आरोपी सोनू कल्याण को दबोच लिया। इस दौरान पुलिस ने श्मशान घाट में छुपाकर रखी 20 बोतल शराब बरामद कर थाना सिटी में मामला दर्ज कर लिया। महिला तस्कर बेचती थी अवैध शराब दूसरे मामले में सिधवां बेट की पुलिस ने अक महिला तस्कर को पकड़ा है जोकि अवैध शराब बनाकर ग्राहकों को सप्लाई करती थी। पुलिस ने आरोपी महिला से 8 बोतल अवैध शराब बरामद कर थाना सिधवां बेट में मामला दर्ज किया है। आरोपी की पहचान प्रकाश कौर निवासी गांव भूमाल के रूप में हुई है। एएसआई राज कुमार ने बताया कि वह गश्त के दौरान गांव सलेमपुरा टिबा व भूमाल की तरफ जा रहे थे। जैसे ही वह गांव सलेमपुरा के छप्पड़ के नजदीक पहुंचे। तो उन्हें सूचना मिली कि आरोपी महिला अवैध शराब तस्करी का धंधा करती है। जो घर पर शराब तैयार कर ग्राहकों को बेचती है। आरोपी महिला गांव भूमाल से कालोनी को जाने वाले लिंक रोड पर बने स्कूल के पीछे शराब बेचने के लिये ग्राहकों का इंतजार कर रही है। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी महिला को पकड़ कर उससे 8 बोतल अवैध शराब बरामद की है।


