संविधान दिवस के मौके पर शुक्रवार को प्रियंका गंधी ने पार्लियामेंट में पहली बार संबोधन दिया। उन्होंने कई मुद्दों को उठाया। संभल में हुई हिंसा में उन्होंने उन बच्चों का जिक्र किया, जिनके पिता की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा, “संभल के शोकाकुल परिवारों से कुछ लोग हमसे मिलने आए थे। उनमें दो बच्चे थे, अदनान और उजैर। उनमें से एक मेरे बेटे की उम्र का था और दूसरा उससे छोटा, 17 साल का। उनके पिता एक दर्जी थे। दर्जी का बस एक ही सपना था कि वह अपने बच्चों को पढ़ाएगा, एक बेटा डॉक्टर बनेगा और दूसरा भी सफल होगा। वह हर रोज की तरह अपने बच्चों को स्कूल छोड़ने गए थे और उन्हें नहीं पता था कि दंगा हो जाएगा। वह अपनी दुकान पर पहुंचे। इस दौरान पुलिस ने उनके पिता को गोली मार दी। 17 साल के अदनान ने मुझे बताया कि वह बड़ा होकर डॉक्टर बनेगा और अपने पिता के सपने को साकार करेगा। यह सपना और उम्मीद उसके दिल में भारत के संविधान ने डाली थी।”” प्रियंका ने उन्नाव रेप पीड़ित का जिक्र किया ये ज्योत मैंने देश में खुद देखी। उन्नाव में मैं रेप पीड़़िता के घर गई, 20-21 साल की होगी। हम सबके बच्चे हैं, हम सोच सकते हैं कि बेटी के साथ बार-बार बलात्कार हुआ। लड़ने गई तो उसे मार डाला गया, क्या बीतती होगी। खेत जला दिए, भाई को मारा, घर को मारा। पिता ने मुझे बताया कि बेटी मुझे न्याय चाहिए। मेरी बेटी FIR दर्ज करने के लिए जिले में गई तो मना कर दिया गया। अगले जिल में जाना पड़ा। रोज सुबह अगले जिले जाती थी केस लड़ने। मैंने मना किया कि ये ल़ड़ाई छोड़ दो। उसने पिता को जवाब दिया कि पिताजी ये मेरी लड़ाई है, मैं लड़ूंगी। ये हिम्मत संविधान ने दी। प्रियंका ने पुलिस पिटाई में मारे गए अरुण वाल्मीकि का जिक्र किया आगरा में पुलिस स्टेशन में सफाई करने वाले अरुण वाल्मीकि के घर गई। स्टेशन में चोरी हुई उस पर इल्जाम लगाया गया। पूरा परिवार उठाकर पुलिस स्टेशन ले गए। पीट-पीटकर मार डाला, बीवी को पीटा, पिता के नाखून निकाले, पूरे परिवार को पीटा। जवान विधवा से मिलने गई तो उसने कहा- दीदी हमें सिर्फ न्याय चाहिए, हम लड़ते रहेंगे चाहे कुछ भी हो जाए। ये हिम्मत संविधान ने दी। ये भी पढ़ेंः- हरदोई में फेरों से पहले दूल्हे को याद आई प्रेमिका:मंडप के नीचे उतरकर शादी से किया इंकार, कहा- शादी की तो प्रेमिका जान दे देगी हरदोई में सात फेरों से पहले दूल्हे को प्रेमिका की याद आ गई। उसने शादी से इनकार कर दिया। कहा- अगर शादी कर ली, तो प्रेमिका जान दे देगी। 2 घंटे तक घरवाले दूल्हे को मनाते रहे, लेकिन शादी न करने की जिद पर अड़ा रहा। लड़की के परिवार ने पुलिस बुला ली। पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले गई। थानेदार ने समझौता कराने की कोशिश की, लेकिन बात नहीं बनी। समझौते के तहत दूल्हे ने लड़की पक्ष को 9 लाख रुपए दिए। फिर बारात बिना दुल्हन के लौट गई। यह पूरा मामला माधौगंज कस्बे का है। पढ़ें पूरी खबर…