धार्मिक भावना भड़काने मामले में 2 फरार आरोपी गिरफ्तार:रायगढ़ में गुरूघासी दास बाबा के लिए आपत्तिजनक बातें कहते हुए वीडियो बनवाया, विजय राजपूत पहले हो चुका गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में पिछले दिनों एक वीडियो वायरल हुआ था। जिसमें एक युवक गुरूघासी दास बाबा के लिए अपशब्दो का इस्तेमाल किया था। इस मामले में मुख्य आरोपी को पुलिस ने पहले गिरफ्तार कर लिया था, लेकिन उसका वीडियो बनाने और वायरल करने वाले उसके 2 साथी फरार थे। जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामला चक्रधर नगर थाना क्षेत्र का है। मामले में मुख्य आरोपी सिंधी काॅलोनी निवासी विजय राजपूत का अपशब्द कहने वाला वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध कायम कर उसे गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसका जुलूस भी निकाला और मामले में विवचेना के दौरान विजय राजपूत ने अपने बयान में बताया था कि उसके दो साथी पक्की खोली सिंधी काॅलोनी निवासी अमित आहुजा 35 साल और गुलमोहर काॅलोनी निवासी मुकेश कुमार नारवानी 51 साल के द्वारा वीडियो बनाने और उसे व्हाट्सएप पर वायरल किया गया। दोनों आरोपियों की संलिप्तता पाए जाने पर पुलिस ने उनकी तालाश शुरू की, लेकिन दोनों मौके से फरार हो गए। जहां पुलिस ने सोमवार को दोनों आरोपियों को चक्रधर नगर थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर न्यायलिन प्रक्रिया पूरी कर रिमांड में जेल भेज दिया है। यह है पूरा मामला
विजय राजपूत के द्वारा 30 अक्टूबर की रात को शराब के नशे में बाबा गुरु घासीदास के बारे में आपत्तिजनक बातें कहीं। उसने सिग्नल चैक पर नशे में कई अभद्र टिप्पणियां भी की और उसका वीडियो भी बनवाया। जब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, तो सतनामी समाज के लोगों ने इसे देखकर नाराजगी जताई और पुलिस अधीक्षक से शिकायत करते हुए कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने सतनामी समाज के अजय कुमार भारद्वाज की रिपोर्ट पर आरोपी विजय राजपूत के खिलाफ मामला दर्ज किया और उसे गिरफ्तार कर उसका जुलूस निकाला था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *