देवास में 18 साल के युवक ने लगाई फांसी:पोस्टमार्टम में देरी से गुस्साए परिजन, आत्महत्या का कारण अज्ञात

देवास के शंकर नगर में गुरुवार सुबह करीब 5 बजे एक 18 साल के युवक ने फांसी लगा ली। सुबह करीब 6 बजे परिजनों को युवक के फांसी लगाने का पता चला। इसके बाद उसे जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक के आत्महत्या करने के पीछे की वजह का पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस दौरान करीब 11 बजे तक मृतक के पोस्टमार्टम के लिए डॉक्टर नहीं पहुंचे। इसके बाद गुस्साए परिजनों ने कलेक्टर से शिकायत करने की बात की है। परिजनों का कहना है कि पुलिस ने करीब 9 बजे तक पंचनामा बना दिया था, लेकिन डॉक्टर के नहीं आने से पोस्टमार्टम में देरी हो रही है। क्षेत्र के पार्षद अजय तोमर ने बताया कि युवक का नाम कुलदीप है, जो नगर निगम में अस्थाई कर्मचारी था और कॉलोनी में नल खोलने का काम करता था। वह अपने माता-पिता और तीन भाइयों के साथ रहता था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *