पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म होते ही बड़वानी में ठंड बढ़ गई है। पांच दिन में दिन का तापमान 5 तो रात का तापमान 4 डिग्री लुढ़का है। गुरुवार दिन का तापमान 25.6 व रात का तापमान करीब 13 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। बुधवार शाम से गुरुवार सुबह तक कोहरे का असर था। दिनभर पहाड़ी व वन क्षेत्र में कोहरे की धुंध बनी हुई है। रात के साथ दिन में भी लोग गर्म कपड़ों का उपयोग करने लगे हैं। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार ठंडक बढ़ने से गेहूं-चना की फसलों के लिए मौसम अनुकूल हो रहा है। पांच दिन में ऐसे बढ़ा रात-दिन का तापमान दिनांक अधिकतम न्यूनतम 29 दिसंबर 27.3 17.4 30 दिसंबर 24.4 16.1 31 दिसंबर 26.0 15.7 01 जनवरी 26.7 14.0 02 जनवरी 25.6 13.0


