इंदौर में स्वच्छता की पाठशाला, आयुक्त ने पढ़ाया पाठ:स्वच्छता सर्वेक्षण की तैयारी शुरू; एनजीओ टीम को भी करेंगे सम्मानित

इंदौर में स्वच्छता सर्वेक्षण को लेकर निगम की तैयारी जारी है। गुरुवार सुबह निगम के स्वास्थ्य विभाग के अमले और एनजीओ के प्रतिनिधियों के लिए रविंद्र नाट्य ग्रह सभागृह में स्वच्छता की पाठशाला लगाई गई। पाठशाला में आयुक्त शिवम वर्मा और अपर आयुक्त अभिलाष मिश्रा ने निगम के स्वास्थ्य विभाग के अमले और एनजीओ के प्रतिनिधियों को स्वच्छता सर्वेक्षण को लेकर किस प्रकार की तैयारी की जाना है, उन्हें कौन-कौन से काम करना है, उन्हें किन-किन बातों का ध्यान रखना है, लोगों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता लाने के लिए क्या-क्या काम किया जाना है, ऐसे कई विषयों पर समझाइश दी। उनके सवालों के जवाब भी दिए। सभी के साथ एक परिचर्चा भी की गई। आयुक्त ने की घोषणा इस मौके पर आयुक्त शिवम वर्मा ने घोषणा की है कि वार्ड रैकिंग में जो वार्ड पहला आएगा उस वार्ड की एनजीओ टीम को भी सम्मानित किया जाएगा। निगम द्वारा 8वीं बार देश को स्वच्छता में पहला आने के लिए लगातार काम किया जा रहा है। उसी क्रम में इस पाठशाला का आयोजन किया गया था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *