मंडला में बढ़ती ठंड और घने कोहरे ने बढ़ाई मुश्किलें:कान्हा में न्यूनतम तापमान 4.2 और मंडला में 6 डिग्री दर्ज

मंडला में नए वर्ष के आगमन के साथ ही जोरदार ठंड का आगाज हुआ, जिसकी वजह से आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है। गुरुवार को जिला मुख्यालय में न्यूनतम तापमान 6°C और कान्हा के भिलवानी में 4.2°C रहा, साथ ही ठंडी हवाओं और घने कोहरे ने मौसम को और भी सर्द कर दिया। सूरज ढलते ही कड़ाके की ठंड पड़ने लगती है, जिसका असर सुबह 10-11 बजे तक महसूस होता है। वहीं, जिले के वनांचल और कान्हा क्षेत्र में ठंड का असर और भी ज्यादा है। सुबह देर तक छाया घना कोहरा मंडला में तीखी ठंड और घने कोहरे का दौर जारी है। रात से कोहरे का प्रभाव शुरू हो गया। सुबह होते तक कोहरा और भी घना हो जाने की वजह से वाहन चलाना मुश्किल हो गया। सुबह के समय लोग लाइट जलाकर धीमी गति से वाहन चला रहे थे। 9 बजे के बाद कोहरे में कुछ कमी आई है। गिरते तापमान के साथ चल रही हवाओं ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। ठंड से बचने के लिए लोग गर्म कपड़ों और अलाव का सहारा ले रहे हैं। नया वेस्टर्न डिस्टर्बेंस भी सक्रिय मौसम विभाग का कहना है कि वेस्टर्न डिस्टर्बेंस, अफगानिस्तान के ऊपर करीब 3.1 किमी ऊंचाई पर साइक्लोनिक सर्कुलेशन के रूप में सक्रिय है। साथ ही नया वेस्टर्न डिस्टर्बेंस इराक के ऊपर साइक्लोनिक सर्कुलेशन के रूप में सक्रिय है। वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए ठंड का यह दौर अभी आगे भी जारी रहने की संभावना है। पिछले दिनों का तापमान विवरण

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *