ई-संवर्ग की ऑनलाइन ओपन काउंसिलिंग पूरी:चार दिनों में कुल 904 कैंडिडेट को बुलाया गया, 866 पहुंचे; गैर-हाजिर को लॉटरी के जरिए पदस्थापना

राज्य में प्राचार्य ई-श्रेणी की ऑनलाइन काउंसलिंग 21 से 24 नवंबर 2025 तक चली। चार दिनों में कुल 904 कैंडिडेट को बुलाया गया था, जिनमें से 866 ने उपस्थिति दर्ज कराई, जबकि 38 अनुपस्थित रहे। कुल उपस्थिति 95.80% रही। ई-संवर्ग के सभी पदों की काउंसिलिंग वरिष्ठता सूची और नियमानुसार प्रक्रिया के आधार पर कराई गई। चार दिनों तक चले इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कर्मचारी शामिल हुए। वहीं गैरमौजूद सभी कर्मचारियों की लॉटरी के माध्यम से पदस्थापना की गई। हर दिन की उपस्थिति ऐसे रही 21 नवंबर 2025 22 नवंबर 2025 23 नवंबर 2025 24 नवंबर 2025 सहमति पत्र जारी काउंसिलिंग में भाग लेने वाले सभी व्याख्याता, व्याख्याता (एलबी) और प्रधानपाठकों को ऑनलाइन ओपन काउंसिलिंग के माध्यम से मनचाहे विद्यालयों में पदस्थापना के लिएसहमति पत्र प्रदान कर दिए गए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *